{"_id":"5824b32b4f1c1bc932b399d4","slug":"hooting-worker-union-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनियन ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनियन ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
समालखा। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सब यूनिट समालखा व बिहौली ने नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
वीरवार को धरना व प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान समालखा ओमपाल छौक्कर और मंच संचालन सचिव रोबिन ने किया। राज्य प्रेस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ रोहतक स्थित राज्य कार्यालय की पुलिस घेराबंदी और 61 कर्मचारी नेताओं को नजरबंद करने का यूनियन विरोध करती है। कर्मचारियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करते हुए कई कर्मचारियों को निलंबित करना गलत है।
प्रदेश सरकार बातचीत से मसलों को हल करने की बजाय तानाशाही पर उतर आई है। बीजेपी ने चुनाव के समय अपने घोषणापत्र में दी गई एक भी मांग को पूरा नहीं किया है। यूनिट सचिव सुखबीर छौक्कर ने कहा कि संघ ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। अगर सरकार ने उनकी मांगों को जल्द लागू नहीं किया तो जींद में राज्य स्तरीय आक्रोश रैली कर कर्मचारी अपनी ताकत दिखाएंगे। इस अवसर पर कुलदीप, मंजीत राठी, राजराम वर्मा, बलराज, रोशनलाल, विनोद कुमार, ईश्वर छौक्कर व नरेशपाल मौजूद रहे।