{"_id":"610d9bd18ebc3e68e126ceee","slug":"honoring-the-corona-warriors-who-did-excellent-service-during-the-corona-period-panipat-news-knl79119327","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं का सम्मान
विज्ञापन
पानीपत। समाज सेवा संगठन के सदस्य कोरोना योद्धा को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : Panipat
पानीपत। समाज सेवा संगठन की ओर से शुक्रवार को मलिक प्लाजा के साथ जीटी रोड पर शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 26वां विशाल भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर कोरोना महामारी के दौरान मानवता की सेवा में उत्कृष्ट सेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सतनारायण सिंगला ने किया।
सिंगला ने कहा कि समाज सेवा संगठन 13 वर्षों से समाज सेवा करता आ रहा है। पानीपत में वाटर कूलर लगवाना, गरीब लड़कियों की शादी करवाना, जरूरतमंदों के इलाज करवाना, सरकारी स्कूलों में वर्दियां वितरण, झुग्गी झोपड़ी में गर्म कपड़े बांटना, भंडारे लगाना आदि कार्य करता रहता है। संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि संगठन हर वर्ष शिव भक्तों के लिए एक सप्ताह कावड़ शिविर व भंडारा लगाता है लेकिन कोरोना की वजह से कावड़ बंद है इसलिए शिवरात्रि भंडारा लगाया। भंडारे में सैंकड़ों राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। जिन संस्थाओं व समाजसेवियो ने कोरोना महामारी में समाज सेवा की, उन्हें कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जो अपनी परवाह न करते हुऐ समाज सेवा करते हैं, भगवान भी उनके साथ रहता है। आगे ऐसी कोई बीमारी न आए, भोलेनाथ से प्रार्थना की।
कोरोना काल में संस्थाएं बनीं योद्धा
जैन ने बताया कि चिमन लाल गुलाटी, कपिल मल्होत्रा, विक्रम राणा, जनसेवा दल सहयोग, युवा शक्ति, संयुक्त व्यापार मंडल, संयुक्त व्यापार समिति, रेलवे रोड एसोसिएशन, रंगमंच कला संगम, अखिल भारतीय युवा सम्मेलन, रेडक्रॉस, संत कबीर सेवा समिति, सर्व संगठन सेवा संस्थान, भारतीय जैन संगठन, भारतीय जैन मिलन, राधा कृष्ण गौशाला, अग्रवाल संगठन, जनसेवा वेलफेयर सोसायटी, सहयोग चौरिटेबल ट्रस्ट पानीपत, युवा संगठन निफा, सरबत दा भला, हैल्पिंग यूथ वेलफेयर सोसाइटी, सोवियर्स एनिमल, नई पहल वेलफेयर सोसायटी, एसएस जैन सभा गांधी मंडी, श्री वर्धमान स्वेतांबर जैन सभा अग्रवाल मंडी, प्रेरणा परिवार, आरंभ फाउंडेशन आदि सस्थाओं तथा ललित गोयल, कवर रविंद्र सैनी, अतुल जैन, मनीष जैन, दीपिका, नीलम गखर, बोधराज, गुरमीत सिंह, एसआई नगर निगम विनोद कुमार, डिप्टी सुपरिडेंट रेडक्रॉस गौरव, सचिव रेडक्रॉस रामकरण आदि ने कोरोना कॉल में समाज को अभूतपूर्व सहयोग दिया है। वहीं, सभी मीडिया कर्मियों ने अपनी परवाह न करते हुए कोरोना काल में भी अपने कर्त्तव्य का निर्वहन किया है। समाज सेवा संगठन ने सभी को कोरोना योद्धा सम्मान व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी अतिथियों, समाजसेवियों व मीडिया कर्मियों का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
विशिष्ट अथिति अमित तायल, नरेश जैन, रमन खुल्लर, बलजीत सिंह, राजेश गोयल, कपिल गोयल, गुलशन कटारिया, सतप्रकाश जैन, कैलाश जैन, गंगा गुप्ता, राजेंद्र जैन, सुरेश कामरा, मनीष गोस्वामी, दयानंद खुंगर, बलराज कादियान आदि।