फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   honey

हनीट्रैप मामला: एसआईटी की जांच में महिला और कांग्रेस के जिला कोआर्डिनेटर के पुराने मामले आए सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
honey
सनौली थाना के पुलिसकर्मी समेत तीन पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला और कांग्रेस के जिला कोआर्डिनेटर सुनील बिंझौल के पुराने मामले एसआईटी ने खोज निकाले हैं। महिला पहले हनीट्रैप की दो वारदातें अंजाम देकर सवा पांच लाख रुपये ऐंठ चुकी है। 2014 में भी करनाल के थाना बुटाना में एक युवक पर झूठा मुकदमा दर्ज करा समझौते के नाम साढ़े चार लाख रुपये हड़प लिए थे। वह पैसे लेने के बाद कोर्ट में अपने बयान से बदल गई थी। जिसके बाद महिला ने एक सरदार फंसाया, जिसको रेप में फंसाने की धमकी दी और उससे 75 हजार रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

उधर, हनीट्रैप में फंसाए गए सनौली थाने में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों के साथ महिला का समझौता कराने वाले कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर सुनील बिंझौल के खिलाफ भी एसआईटी को सबूत मिले हैं। सिवाह गांव के एक युवक ने आरोप लगाया कि सुनील ने 307 के एक मामले में समझौता कराने का 53 लाख रुपये में सौदा तय किया था, उन्होंने पैसे दे दिए। आरोप है कि दूसरी पार्टी को 20 लाख मिले हैं, बरकी 33 लाख रुपये कहां गए, जिसका कोई पता नहीं है। डीएसपी वीरेंद्र का कहना है कि इस मामले में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हनीट्रैप में लोगों को फंसाने वाली महिला की धरपकड़ जारी
डीएसपी वीरेंद्र ने बताया कि हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिस वजह से उसको करनाल जेल से कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से वह महिला पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई थी। उसकी तलाश में टीम जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed