फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Home and office as well as warehouse are secured with digital locker and CCTV equipped with AI technology.

Panipat News: डिजिटल लॉकर और एआई तकनीकी युक्त सीसीटीवी से घर और कार्यालय के साथ गोदाम भी सुरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Home and office as well as warehouse are secured with digital locker and CCTV equipped with AI technology.
पानीपत। एक्सपो एशिया और गारमेक पानीपत की प्रदर्शनी में टेक्सटाइल उद्योग के लिए आधुनिक मशीनों के साथ सुरक्षा के उपकरण भी उद्यमियों को पसंद आ रहे हैं। इन सुरक्षा के उपकरणों में फैक्टरी, कार्यालय व गोदाम के साथ घर भी सुरक्षित हो सकते हैं। डिजिटल लॉकर जहां घर व कार्यालय में लगा सकते हैं, वहीं एआई युक्त सीसीटीवी कैमरे के नजदीक किसी भी संदिग्ध के आने पर अलार्म बज जाता है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में आयोजित प्रदर्शनी का रविवार को दूसरा दिन रहा। यहां सुबह से शाम तक उद्यमियों ने मशीनों और अन्य कंपनियों के बारे में जाना। प्रदर्शनी के संयोजक मनोज सिन्हा ने बताया कि गारमेक प्रदर्शनी पानीपत में बहुत समय से आयोजित करती आ रही है। प्रदर्शनी ने पानीपत टेक्सटाइल उद्योग को हमेशा नई तकनीक से परिचित कराया। इस बार आधुनिक सिलाई मशीन, डिजिटल प्रिंटिंग मशीन व निटिंग मशीन शामिल की गई हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

डिजिटल लॉकर में लगा है सायरन
रॉयल टेक्नोलॉजी के सेल्समैन विनोद शुक्ला ने बताया कि होम लॉकर और स्मार्ट लॉकर आजकल लोगों की पसंद है। इसके साथ डिजिटल लॉकर में चाबी की जरूरत नहीं होती। इसमें पिन कोड डालने पर लॉकर खुल जाता है। कई बार बैटरी खत्म होने पर यूएसबी की मदद से भी इसको प्रयोग में लाया जा सकता है। इसमें आठ से 560 लीटर का डिजिटल लॉकर है। यह मकान, दुकान या किसी कार्यालय में लगाया जा सकता है। लोग इसको बैंक लॉकर की तरह भी प्रयोग में ला सकते हैं। इसके बाद उनको जरूरत पड़ने पर सामान निकालने के लिए बैंक की छुट्टी या फिर बाबू के न आने की चिंता नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
एआई आधारित सीसीटीवी कैमरा देगा सुरक्षा

कुंपनी के टेक्नीकल हेड नार्थ सुलेंद्र कुमार ने बताया कि आजकल सीसीटीवी कैमरों में आधुनिक तकनीकी आई है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी युक्त कैमरे हैं। इनमें व्यक्ति अपनी सुरक्षा को लेकर किसी भी कैमरे के आगे एक रेखा खींच सकता है। उस रेखा को पार करते ही हूटर बजना शुरू हो जाएगा। इसमें पांच सेकंड से पांच मिनट तक अलार्म बजता रहेगा। इसको किसी फर्म, बड़े गोदाम या फिर घर पर लगा सकते हैं। सोलर लीकेज कैमरे में बिजली की चिंता नहीं रहेगी। इसमें 36 घंटे का बैटरी बैकअप है। घर के बाहर खड़े व्यक्ति से सीधी बात भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed