{"_id":"6600a19ec1599ac0d20feb04","slug":"holi-festival-is-celebrated-during-the-day-burning-is-done-at-night-there-will-be-fog-today-panipat-news-c-244-1-pnp1001-115792-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दिन में होली महोत्सव की धूम, रात को दहन, आज होगा फाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दिन में होली महोत्सव की धूम, रात को दहन, आज होगा फाग
विज्ञापन
पानीपत। होली पर दिनभर महोत्सव मनाया और देर रात को होली का दहन किया गया। धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के अलावा आरडब्ल्यूए ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम किए गए। लोगों ने द्वेष भावना को भूला एक दूसरे को रंग लगाए। इसके साथ सोमवार को फाग को लेकर तैयारी पूरी कर ली। जिले में नौल्था और डाहर गांव में रंगों की डाट होगी। इसके अलावा एक दर्जन स्थानों पर सामूहिक रूप से फाग खेला जाएगा।
जिले में रविवार को सुबह होली का पूजन शुरू हो गया। महिलाओं ने शाम तक होली का पूजन किया। गांवों से लेकर शहर में होली पूजन किया गया। देर रात को रीति रिवाज से होली का दहन किया गया। इस बार भद्रा लगने के चलते देर रात को होली का दहन किया गया। इन सबके बीच कई जगह शाम के समय ही होली का दहन किया गया। श्री तारा एंक्लेव कालोनी में झंडा चौक पर होली का दहन किया गया। इस मौके पर पीपी कपूर, रामपाल चौहान, मास्टर नरेंद्र पाल चौहान, संदीप, अजय तंवर, प्रमोद चौहान, जोगेंद्र, संदीप चौहान,अश्वनी त्यागी व संजय त्यागी मौजूद रहे।
बॉक्स
होली मिलन समारोह में एक दूसरे को दी बधाई
भाजपा नेता एवं निवर्तमान नगर पार्षद विजय जैन ने सेक्टर-13-17 में होली मिलन समारोह किया। सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार और पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज समारोह में शामिल हुए। उन्होंने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि होली का त्योहार सब त्योहारों में से अलग होता है। हमें त्योहार मिलकर मनाने चाहिए।
विज्ञापन
बॉक्स
महर्षि दयानंद पार्क में होली मिलन समारोह किया
महर्षि दयानंद पार्क सेक्टर-25 में रविवार को स्थानीय लोगों होली मिलन समारोह किया। मुख्यातिथि प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति हरपाल ढांडा रहे। उन्होंने कहा कि होली एकता और भाईचारे का प्रतीक है। इस दिन अपने सारे मतभेद भूला देने चाहिए। ढांडा ने कहा कि होली एक रंग बिरंगा, आनंदमय और प्रेम का त्योहार है। उन्होंने कहा कि होली पर अच्छे रंगों का ही प्रयोग करें क्योंकि बाजार में शरीर को हानि पहुंचाने वाले केमिकल युक्त रंगों की भरमार है जो कि शरीर को हानि पहुंचाते हैं। रघुनाथ धाम की कीर्तन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस माके पर मुस्कान, गूंजन मल्होत्रा, आरवी चोपड़ा, दलिशा सपड़ा, आरव खट्टर, एरिक, सौमिल, डाॅ. राजबीर आर्य, सुरेश लखीना मौजूद रहे।