फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Holi celebration in the market, the market is full of gulal

बाजार में होली का खुमार रंग-गुलाल से अटे बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Holi celebration in the market, the market is full of gulal
पानीपत। इंसार बाजार में रंग की खरीदारी करते हुए लोग। - फोटो : Panipat
पानीपत। होली पर्व को लेकर शहर के बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। रंग-गुलाल के अलावा कपड़े की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। भीड़ के कारण शाम के समय बाजारों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजार मेन बाजार, इंसार बाजार, चौड़ा बाजार, पचरंगा बाजार, एसडी कॉलेज रोड मार्केट, सनौली रोड मार्केट, रेलवे रोड, गोहाना रोड, असंध रोड आदि जगहों पर रंग-गुलाल, पिचकारी आदि की रेहड़ी सज गई है। इन जगहों पर बच्चों की भीड़ विशेष रूप से बढ़ रही है। दूसरी तरफ कपड़े आदि की दुकानों पर भी नए कपड़े खरीदने का माहौल देखा जा रहा है।
विज्ञापन

- अलग-अलग पिचकारियों की बढ़ी मांग
रंगों के त्योहार होली का नाम आते ही सभी के मन में पिचकारियों की छवि उभर आती है। रंग खेलने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी पिचकारियों का प्रयोग करते है। होली को लेकर शहर के प्रमुख बाजार पिचकारियों की दुकानें सजी हैं। हालांकि पिचकारी भी महंगाई की मार से नहीं बच सकी है। पिचकारी के दामों में पिछले वर्ष की तुलना में करीब बीस फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद ग्राहकों में पिचकारियों की खरीदारी को लेकर खासा उत्साह है। बाजार में उपलब्ध देशी पिचकारियों में वैरायटी का अभाव है, लेकिन चाइनीज पिचकारी निर्माताओं ने मुख्य हस्तियों के चेहरे और नाम पर पिचकारियां बाजार में उतारी है। जिससे बच्चे और बड़े सभी इस ओर आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व लाइट वाली पिचकारी भी खरीद रहे लोग
दुकानदारों ने अपनी दुकानों को सजाकर ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह की पिचकारी रखी हुई है लेकिन इसमें सबसे अधिक मांग इलेक्ट्रिक व लाइट वाली पिचकारियों की है। इलेक्ट्रिक पिचकारियां लंबी होती है। वहीं लाइट पिचकारियों में इसके टाप पर रोशनी के लिए लाइट लगी होती है, जब पानी भरकर इससे फेंकते है, तो लाइट जलती है। इसकी बाजार में कीमत करीब एक हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed