फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   HKVN dissolved, hopes for restoration of old pension and permanent recruitment

Panipat News: एचकेवीएन भंग, पुरानी पेंशन बहाली और स्थाई भर्ती की लगाई आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
HKVN dissolved, hopes for restoration of old pension and permanent recruitment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा के बजट से मौजूदा व सेवानिवृत्त कर्मचारी भी बहुत सी मांगें पूरी होने की आस लगाए बैठे हैं। इसमें मुख्यतः एचकेवीएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) भंग, पुरानी पेंशन बहाली व स्थाई भर्ती की मांग है। इन्हीं को विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी हरियाणा के बजट में अहमियत देने पर जोर दे रहे हैं।

कर्मचारियों के संघर्ष व आंदोलन में उठी मांगें हों पूरी
अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के राज्य मुख्य संगठनकर्ता (एसकेएस) गुलशन भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा के बजट में मुख्यतः एचकेवीएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) भंग, पुरानी पेंशन बहाली व स्थाई भर्ती की मांग है। इसके लिए कर्मचारी लगातार संघर्ष व आंदोलन कर रहे हैं, जिसे ध्यान में रख हरियाणा बजट में इन्हें पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


निजी नहीं सरकारी बसें आएं, मिले रोजगार
हरियाणा रोडवेज (एसकेएस) के यमुनानगर डिपो प्रधान महिपाल सौदे ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के बेडे में लगातार निजीकरण हो रहा है जबकि कर्मचारी इसके विरोध में हैं। लगातार मांग की जा रही है सरकारी बसें बेडे में शामिल की जाए, जिससे एक बस पर कम से कम सात लोगों को रोजगार मिल सकेगा। यही मांग हरियाणा बजट में पूरी की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति व चिराग योजना हो खत्म
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ (एसकेएस) से जिला प्रधान संजय कांबोज ने कहा कि शिक्षा विभाग में नई शिक्षा नीति व चिराग योजना खत्म की जानी चाहिए। साथ ही शिक्षा बजट बढ़ाकर सरकारी स्कूलों की संख्या व सुविधाएं बढ़ाने का प्रावधान हरियाणा के बजट में होना चाहिए, जिससे शिक्षा सभी बच्चों को आसानी से मिल पाए।


सफाई कर्मचारियों की हो स्थायी भर्ती
नगर पालिका कर्मचारी संघ से राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा ने कहा कि वर्ष 1996 के बाद नगर पालिका एक भी पक्के सफाई कर्मी भर्ती नहीं हुई है। पहले कच्चे फिर हरियाणा कौशल रोजगार निगम में कर्मचारी रखे गए। जबकि पक्के सफाई कर्मचारियों के पद रिक्त हैं, जिन पर स्थाई भर्ती का प्रावधान हरियाणा के बजट से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed