फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hit and Run: Family members of deceased youths protested in hospital, there was scuffle with Panipat Police

हिट एंड रन: हादसे में मृतक युवकों के परिजनों का अस्पताल में प्रदर्शन, पानीपत पुलिस के साथ हुई नोंकझोंक

Fri, 11 Apr 2025 01:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 11 Apr 2025 01:47 PM IST
सार

इनोवा चालक ने डाहर चौक से पानीपत आते समय गुप्ता फैक्टरी के नजदीक पर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार शाहपुर गांव का साहिल (25) गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Hit and Run: Family members of deceased youths protested in hospital, there was scuffle with Panipat Police
परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

वीरवार देर शाम को हुए हादसे में तीन युवकों की मौत के मामले में परिजनों ने सिविल अस्पताल में प्रदर्शन किया। परिजन पुलिस ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग लर अड़ गए। पुलिस ने शाम तक आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शव ले जाने के लिए मान गए। 

विज्ञापन


एक इनोवा चालक ने डाहर चौक से पानीपत आते समय गुप्ता फैक्टरी के नजदीक पर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार शाहपुर गांव का साहिल (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे कुछ आगे ब्राह्मणवास गांव के नजदीक बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। चालक ने इसके बाद एक आई-20 और एक वैगन-आर कार को टक्कर मार दी। इसमें दोनों कारों के चालकों चोट लगी और कारों के टायर फट गए। ब्राह्मणवास के पास मोटरसाइकिल सवार पलड़ी गांव का रविंंद्र (25) और बांध गांव के सौरभ (25) की भी मौत हो गई।
विज्ञापन




हादसे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उधर, शुक्रवार को मृतक युवकों के परिजन सिविल अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने अभी तक गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया। साथ ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन पुलिस पट लापरवाही और आरोपी को बचाने के आरोप लगाए। इस दौरान पुलिस ने भी परिजनों की नौंक झोंक हुई। हंगामे की सूचना पर थाना मॉडल टाउन प्रबन्धक जगमेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed