फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hindustan and Guide won the speech competition

Panipat News: भाषण प्रतियोगिता में हिंदुस्तान एंड गाइड ने मारी बाजी

Tue, 16 Sep 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 16 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hindustan and Guide won the speech competition
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। आर्य बाल भारती विद्यालय में विश्व लोकतंत्र दिवस पर सोमवार को कार्यक्रम किया। जिसमें भारतीय लोकतंत्र विश्व का सबसे सफल लोकतंत्र विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई। जिसमें हिंदुस्तान एंड गाइड ने प्रथम, ऋषि दयानंद सदन ने दूसरा और स्वामी श्रद्धानंद सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गायंत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यातिथि नंदगढ़ (जींद) स्थित देवऋषि विद्यापीठ के संचालक वेद मित्र रहे। जिसमें एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के जिला संयोजक ईश कुमार राणा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ओम दत्त आर्य, आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक रामपाल आर्य विशिष्ट अतिथि रहे। उप प्रधानाचार्य जगदीश चहल ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

आचार्य वेद मित्र ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं विश्व का सबसे सफलतम लोकतंत्र भी है। निकटवर्ती देशों में उपद्रवियों ने तख्ता पलट किया है जबकि भारत का लोकतंत्र अब अडिग होकर खड़ा है। भारत में प्राचीन काल से ही सभी सामाजिक समस्याओं का समाधान पंचायतों के माध्यम से किया जाता रहा है और लोकतंत्र का आधार भी आपसी सहयोग और अंत्योदय ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. अशोक आर्य ने कहा कि लोकतंत्र विश्व की अनोखी शासन प्रणाली है। भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है। इसमें बुजुर्गों को सबसे अधिक सम्मान दिया जाता है। उनका आशीर्वाद जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाता है। उनके साथ समय बिताने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। लेकिन पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव, बढ़ते शहरीकरण, बढ़ती वृद्धाश्रमों की संख्या और टूटते संयुक्त परिवारों के कारण समाज में वृद्धों को पहले जैसा सम्मान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed