{"_id":"6836299be232420aa10a6d47","slug":"highway-drivers-are-breaking-traffic-norms-70-thousand-broke-the-rules-in-five-months-panipat-news-c-244-1-pnp1012-137689-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हाईवे चालक तोड़ रहे यातायात के मानक, पांच माह में 70 हजार ने तोड़े नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हाईवे चालक तोड़ रहे यातायात के मानक, पांच माह में 70 हजार ने तोड़े नियम
विज्ञापन
पानीपत। हाईवे पर लगातार बढ़ रही हादसों की संख्या के बावजूद भी वाहन चालकों पर इसका कोई असर नहीं है। हाईवे पर फर्राटा भरते वाहन चालक यातायात नियमों को भी रौंद रहे हैं। गति की सीमा तय होने के बावजूद भी वाहनों की रफ्तार कम नहीं हो रही। पिछले पांच माह में जिले में 70 हजार से अधिक वाहन चालकों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। इनमें से 50 हजार से ज्यादा तो तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए पकड़े गए हैं। वहीं, दूसरी सबसे बड़ी संख्या गलत दिशा में वाहन दौड़ने वालों की रही है।
पानीपत जिले में जीटी रोड के अलावा रोहतक हाइवे व हरिद्वार-पानीपत हाईवे गुजर रहा है। पिछले कुछ समय में जिले में सड़क हादसों की संख्या तेजी से बढ़ी है। एक जनवरी से 25 मई 2025 तक पुलिस के रिकॉर्ड में 253 सड़क हादसे दर्ज किए। जिनमें 164 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, 149 मौत का शिकार हो चुके हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि 65 फीसदी से अधिक हादसे वाहनों की तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन दौड़ाने के कारण हुए हैं।
यातायात पुलिस के आंकड़ों की पड़ताल की गई तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। जिले में पिछले पांच माह में यातायात पुलिस करीब 70 हजार व्यक्तियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ चुकी है। इनमें से 50,145 ने हाईवे पर गति सीमा का उल्लंघन किया है। वहीं 12,532 वाहन चालक गलत दिशा में वाहन चलाते हुए पकड़े गए हैं। इसके साथ ही अचानक से लेन बदलने वाले 6,076 वाहनों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
150 किमी प्रतिघंटा से अधिक गति से दौड़ाए जा रहे वाहन
यातायात थाना प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि जिले में अलग-अलग स्थानों पर हाईवे पर गति सीमा तय है। कहीं पर 90 किमी है तो मोड़ आदि होने पर गति सीमा 80 किमी तक भी है। लेकिन, वाहन चालक 150 से अधिक की स्पीड से भी वाहन चलाते हैं। जो हाईवे पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे और इंटरसेप्टर की पकड़ में आ जाते हैं। उनका चालान किया जाता है।
-- --
फैक्ट फाइल
ओवर स्पीड के चालान
एक जनवरी से 25 मई तक-- -50,145
जनवरी-2,336
फरवरी-13,692
मार्च-14,752
अप्रैल-11,675
मई में अब तक-7,690
-- --
गलत दिशा में वाहन दौड़ाने पर चालान
लाइन बदलने में कुल चालान- 6,076
-गलत दिशा में वाहन चलाने में कुल चालान-12,532
-- --
हादसे
एक जनवरी से अब तक
कुल हादसे- 253
हादसों में गंभीर घायल-164
हादसों में कुल मौत-149
-- -- वर्जन
यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लगातार वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।

एक जनवरी से 25 मई तक