फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   High speed internet facility will be available in government colleges

Panipat News: राजकीय महाविद्यालयों में मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
High speed internet facility will be available in government colleges
पानीपत। प्रदेशभर के चुनिंदा राजकीय महाविद्यालयों में अब हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा मिलेगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 61 राजकीय महाविद्यालयों को नए कनेक्शन लगवाने को मंजूरी दे दी है और संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर आगामी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। नए इंटरनेट कनेक्शन से जहां एक ओर महाविद्यालय में प्रशासनिक कार्यों में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन


वर्तमान में इंटरनेट का जमाना है और इंटरनेट के बिना पढ़ाई मुश्किल होती है। इंटरनेट के बिना ऑनलाइन काम नहीं हो पाते। ऐसे में अब उच्चतर शिक्षा विभाग ने फैसला किया है कि राजकीय महाविद्यालयों में हाई स्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध होनी चाहिए। लेकिन कई महाविद्यालयों में इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में महाविद्यालयों में सुविधाओं की समीक्षा की गई और सुविधाओं का आकलन किया गया।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की ओर से प्रदेशभर के 61 राजकीय महाविद्यालयों में इंटरनेट के लिए लीज लाइन या ब्राडबैंड का कनेक्शन लिया जाए। इसमें पानीपत के सेक्टर-18 स्थित देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलावार इंटरनेट सुविधा मिलने वाले महाविद्यालयों की संख्या

जिला महाविद्यालयों की संख्या

अंबाला 03

भिवानी 05

चरखी दादरी 01

फरीदाबाद 04

फतेहाबाद 01

गुरुग्राम 04

हिसार 03

झज्जर 04

जींद 05

कैथल 01

करनाल 02

महेंद्रगढ़ 06

नूंह 02

पलवल 02

पंचकूला 04

पानीपत 01

रेवाड़ी 03

रोहतक 05

सिरसा 02

सोनीपत 02

वर्जन-

उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पत्र आ गया है। जिले में हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन के लिए देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय का चयन हुआ है। अब महाविद्यालय स्तर पर मंथन करके आगे कदम उठाया जाएगा।

- संजू अबरोल, प्राचार्या, देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed