{"_id":"69139d15eff143580501086c","slug":"high-alert-in-the-district-blockade-all-around-thorough-investigation-of-suspects-panipat-news-c-45-1-kur1007-145170-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिले में हाई अलर्ट, चारों ओर नाकेबंदी, संदिग्धों की गहन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिले में हाई अलर्ट, चारों ओर नाकेबंदी, संदिग्धों की गहन जांच
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट जारी हो गया है। खासकर कुरुक्षेत्र में, जहां 15 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव शुरू होने जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले के चारों ओर नाकेबंदी कर दी गई है और खुफिया एजेंसियां संदिग्धों की गहन जांच कर रही हैं।
दिल्ली ब्लास्ट के तुरंत बाद हरियाणा पुलिस ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया। डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर दिल्ली से सटे जिलों और कुरुक्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। क्योंकि आठ अक्तूबर को यहीं एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ था।
गौरतलब है क एक माह पहले कुरुक्षेत्र में भी ऐसी ही खतरनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ था, जब पुलिस ने दो युवकों को पाकिस्तानी हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा था। जांच में सामने आया कि आरोपी सरकारी भवनों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साजिश नाकाम हो गई थी।
विज्ञापन
ये हुई थी साजिश, पुलिस की यह रही कार्रवाई : सीआईए-दो की टीम ने आठ अक्टूबर को पिहोवा रोड पर दो युवकों पंजाब के पटियाला के रहने वाले गुरविंदर उर्फ गग्गू और अंबाला के संदीप को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों मोटरसाइकिल पर शहर की ओर जा रहे थे। बम डिस्पोजल स्क्वाड ने ग्रेनेड को डिफ्यूज किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ग्रेनेड मेड इन पाकिस्तान था, जो पठानकोट सीमा के पास ड्रोन से भारत में भेजे गए थे। संदिग्धों के पीछे विदेश में बैठे गैंगस्टरों और पाकिस्तान समर्थित तत्वों का हाथ था। इनका मकसद दिल्ली में हुए ब्लास्ट की तरह सरकारी भवनों को निशाना बनाना था। गिरफ्तारी के बाद एनआईए और अन्य केंद्रीय एजेंसियां कुरुक्षेत्र पहुंचीं और पूछताछ की। कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए गए। मामला आर्म्स एक्ट, यूएपीए और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज है।
प्रशासन का आश्वासन महोत्सव शांतिपूर्वक रहेगा, श्रद्धालु बेझिझक आएं : कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में लाखों श्रद्धालु जुटेंगे। गीता महोत्सव आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव के साथ शांति का संदेश देती है। महोत्सव में पिछले साल 45 लाख श्रद्धालु आए थे, लेकिन दिल्ली में ब्लास्ट होने के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमें सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है।