फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hi-tech will become Panipat railway station

रेलवे स्टेशन पर पहुंचे डीआएम ने किया चप्पे-चप्पे का निरीक्षण, खामियों को सुधारने के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Hi-tech will become Panipat railway station
पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को डीआरएम डिंपी गर्ग ने स्टेशन का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग समेत अन्य यात्री सुविधाएं दुरुस्त कराने के लिए अफसरों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीआरएम दोपहर 12:20 बजे स्पेशल ट्रेन से स्टेशन पहुंचे। स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण कर खामियां दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। डीआरएम ने सबसे पहले लोको पायलट लॉबी और विश्राम गृह का निरीक्षण किया। इसके बाद स्टेशन के पश्चिम दिशा में मॉडल टाउन की ओर बनी पार्किंग मेेें पहुंचे। यहां अव्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने अफसरों से पार्किंग का टेंडर लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की और कर्मचारियों के क्वार्टरों का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म का दौरा करते हुए डीआरएम ने साफ-सफाई व्यवस्था भी जांची और प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी खाद्य सामग्री की रेहड़ियों को हटवाने का निर्देश दिया। इसके बाद डीआरएम उसी स्पेशल ट्रेन से दिल्ली की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

जेटीबीएस और वाईटीएस एसोसिएशन ने डीआरएम को मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। इसमें एसोसिएशन के सदस्य नीरज नागपाल, रूप नारायण और अतुल चावला ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण गाड़ियां काफी समय तक बंद रहीं। इससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा। रेलवे ने कोरोना के कारण हुए नुकसान को पूरा करने के लिए पैंसेजर ट्रेन का किराया एक्सप्रेस में बदल दिया है, लेकिन जेटीबीएस के बारे में कोई ध्यान नहीं दिया गया। जबकि वे लगभग 15 वर्षों से रेलसेवा कार्यों से जुड़े हैं। रेलवे, स्टेशन पर लगे जनरल टिकट काउंटर और रिजर्वेशन काउंटर बंद करने जा रहा है। इनको बंद करते समय ऐसी पॉलिसी बनाई जाए, जिसमें उन्हें प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
पानीपत को बनाएंगे आधुनिक स्टेशन
पानीपत रेलवे स्टेशन को एक आधुनिक स्टेशन बनाने पर जोर दिया जा रहा है। स्टेशन पर सुविधाओं का इसीलिए निरीक्षण किया गया है। पार्किंग की समस्या देखी गई है, जिसके लिए आवेदन आए हैं। सभी कागजात पूरे करवाए जा रहे हैं। पार्किंग समस्या का हल भी जल्द ही निकाला जाएगा। इस मौके पर पानीपत रेलवे स्टेशन अधीक्षक इंद्रपाल खोसला, सीएमआई और सभी स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।
- डिंपी गर्ग, डीआरएम, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed