फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hero Park will be beautified with an investment of Rs 1.30 crore, and a yoga hall will also be built.

Panipat News: हीरो पार्क का 1.30 करोड़ से होगा सुंदरीकरण, योग हाल भी बनेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Hero Park will be beautified with an investment of Rs 1.30 crore, and a yoga hall will also be built.
पानीपत। मॉडल टाउन के हीरो पार्क का सुंदरीकरण 1.30 करोड़ रुपये लागत से किया जाएगा। इसमें सुंदरीकरण कार्य करने के साथ योग हॉल बनाया जागा। इसके साथ टॉयलेट ब्लॉक, ट्रैक, बैठने के लिए छतनुमा छायादार स्थान भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस पार्क को शहर का सबसे सुंदर पार्क बनाने की तैयारी है। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी और स्थानीय पार्षद तरुण गांधी ने सोमवार शाम को पार्क में विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विधायक विज ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार शहर के विकास में निरंतर प्रयासरत है। आने वाले एक दो माह के भीतर शहर में राजकीय महिला कॉलेज बनाने की भी घोषणा सरकार द्वारा की जाएगी। इसके अलावा अंध विद्यालय व वर्किंग वूमेन हॉस्टल की भी सौगात शहर को दी जाएगी। शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए जीटी रोड चौड़ा किया जा रहा है। इसमें तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर कोमल सैनी ने कहा कि विधायक विज के मार्गदर्शन में शहर में विकास लगातार किए जा रहे हैं। इससे शहर में व्याप्क स्तर पर बदलाव नजर आ रहा है। पार्क के प्रधान हरीश मुटनेजा ने स्थानीय लोगों की तरफ से विधायक विज का धन्यवाद किया और कहा कि विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी के साझा प्रयासों का परिणाम है कि हीरो पार्क को शहर के सबसे सुंदर पार्कों में से एक बनाया जाएगा।

पार्क के सौंदर्यीकरण, योग हॉल के निर्माण के लिए विधायक विज और मेयर कोमल सैनी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया, मंडलाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल महामंत्री संजय कटारिया, जिला सचिव सोनिया गाबा, सुरेंद्र गाबा, रमेश नागपाल, डॉ. कश्मीरी लाल, केएल बजाज, अशोक कालड़ा, मुकेश राजपूत, कुनाल कपूर व राजेश चानना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed