फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Helpline number proved to be helpful, 319 complaints were received in 32 days

Panipat News: हेल्पलाइन नंबर मददगार हो रहा साबित, 32 दिन में 319 शिकायत पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 03:08 AM IST
विज्ञापन
Helpline number proved to be helpful, 319 complaints were received in 32 days
पानीपत। प्रशासन का हेल्पलाइन नंबर लोगों की समस्याओं के समाधान में मददगार साबित हो रहा है। हेल्पलाइन नंबर पर 32 दिन में 319 शिकायत पहुंची हैं। प्रशासन ने सभी शिकायतों व समस्याओं के समाधान का दावा किया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने इसको लेकर शनिवार को जिला सचिवालय स्थित प्रथम तल पर कॉन्फ्रेंस हाल में सभी संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान यह तथ्य सामने आया कि हेल्पलाइन नंबर पर 32 दिन में 319 शिकायत पहुंची। अधिकारियों ने इनका समाधान कर दिया है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने 32 दिन पहले हेल्पलाइन नंबर चालू कराया था। वे 11 से एक बजे तक खुद शिकायत सुनते हैं। इसके बाद संबंधित कर्मचारी शिकायत सुनकर संबंधित विभाग को भेजते हैं। संबंधित विभाग से हर सप्ताह इनका फीडबैक लिया जाता है। अब तक सामने आया कि अधिकारी इन शिकायतों का समाधान कर चुके हैं। इस मौके पर सीटीएम राजेश सोनी, डीडीपीओ सुमित चौधरी, नायब तहसीलदार बलवान सिंह व उप सिविल सर्जन डॉ. ललित वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed