Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Helping those in need is the greatest virtuous act: Swami Divyanand

जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य : स्वामी दिव्यानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Helping those in need is the greatest virtuous act: Swami Divyanand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। हनुमान जयंती पर वार्ड-9 स्थित शक्तिपीठ संकट मोचन हनुमान मंदिर में शनिवार को 58वें वार्षिकोत्सव का चौथा दिन रहा। मंदिर समिति के सदस्यों ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हरिद्वार से पधारे गीता भागवत व्यास डाॅ. स्वामी दिव्यानंद महाराज ने अपने प्रवचनों में जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा धर्म और पुण्य का कार्य माना गया है। इसके लिए समाज में लोगों को अपने सामर्थ्य अनुसार ही दान कर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। इससे उन्हें हो रही परेशानी से छुटकारा मिल सके। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और जीवन में धारण करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed