फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Helper nursing officer of MMU hospital hanged herself at home

Panipat News: एमएमयू अस्पताल की हेल्पर नर्सिंग ऑफिसर ने घर में लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Helper nursing officer of MMU hospital hanged herself at home
अंबाला। सिटी के खतरवाड़ा स्थित अपने मकान में 23 वर्षीय निशा ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती एमएमयू अस्पताल में बतौर हेल्पर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थी। रविवार को दोपहर के समय वह अपने कमरे में थी। मृतका की मां जब बेटी के पास पहली मंजिल पर बने कमरे में गई तो कोई आवाज नहीं आई। खटखटाने पर बेटी ने दरवाजा भी नहीं खोला। आखिर में शोर मचाने के बाद जब दरवाजा तोड़कर देखा तो निशा फंदे से लटकी हुई थी।
विज्ञापन

साड़ी से कमरे के रोशनदान पर ही फंदा बना रखा था। सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिटी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन



परिजनों ने लगाए आरोप : आत्महत्या से पहले फोन पर बात कर रही थी निशा

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाए है कि आत्महत्या से पहले निशा ने किसी से फोन पर बात होने की बात कही थी। उसके बाद से ही निशा अपने कमरे में बंद थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर फोन किसका था और क्या बात हुई। अंबाला सिटी चौकी नंबर तीन पुलिस ने युवती का मोबाइल कब्जे में लेकर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छह भाई-बहन है निशा, पढ़ाई में थी होशियार

मृतका के भाई सोनू ने बताया कि वह छह भाई बहन है। पिता का भी पहले देहांत हो चुका है। वह अपने परिवार के साथ ही रहती थी। वारदात स्थल पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। सोनू ने बताया कि निशा पढ़ाई में होशियार थी और हंसमुख स्वभाव की थी। जब से वह हेल्पर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर लगी थी तो तभी से कुछ परेशान चल रही थी। आत्महत्या का कदम क्यों उठाया इसलिए जानकारी स्पष्ट नहीं है।



मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए है। -इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed