फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Heavy rain expected from tomorrow, temperature will not drop

Panipat News: कल से तेज बारिश के आसार, तापमान नहीं होगा कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain expected from tomorrow, temperature will not drop
पानीपत। इस साल मानसून कमजोर ही रहा है। अनुमान के मुताबिक बारिश नहीं हुई है। रविवार को धूप व बादलों की आंख मिचौली रही। दोपहर दो बजे के बाद बादल छाए रहे लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। पिछले लगभग 20 दिन से लगातार बादल छाए हैं लेकिन उमस से जीवन पूरी तरह से प्रभावित है। मंगलवार से रविवार तक तेज बारिश के प्रबल आसार है लेकिन तापमान कम नहीं होगा।
विज्ञापन

रविवार तक बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री ही रहेगा। उमस का प्रभाव जारी रहेगा। इस बार फीका मानसून रहने का सबसे विपरीत प्रभाव कृषि पर रहा है। काफी दिनों ने बारिश के इंतजार में किसानों ने धान की रोपाई नहीं की थी, उनको बारिश के इंतजार में खेत को जोतना पड़ा है। उमस भरी गर्मी से लोग चमड़ी रोग से भी बेहाल हैं। शरीर पर लाल दाने व खुजली से परेशानी बढ़ रही है। डॉक्टर सुबह शाम नहाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री तक रहेगा। मंगलवार को बारिश के साथ साथ धूप छाए रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री तक रहेगा। बुधवार को दिन भर अच्छी बारिश होने की संभावना है लेकिन तापमान में गिरावट आने के आसार काफी कम है। अनुमान के अनुसार बुधवार को तापमान अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री तक रहेगा। वीरवार , शुक्रवार, शनिवार व रविवार को लगातार बारिश के होने के प्रबल आसार हैं लेकिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री तक रहने के आसार हैं इसलिए उमस से छुटकारा मिल पाना मुश्किल ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed