फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Heatwave expected after April 15 on relief in temperature

तापमान में मिली राहत पर 15 अप्रैल के बाद हीटवेव के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Heatwave expected after April 15 on relief in temperature
पानीपत। प्रदेश सहित जिले में गर्मी का कहर जारी है। हालांकि मंगलवार से मौसम में हुए बदलाव से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है। कुछ क्षेत्रों में बुधवार की रात से 15 अप्रैल तक हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। उसके बाद प्रदेश में हीटवेव के आसार बने हैं। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों तापमान 45 डिग्री के पार भी पहुंच सकता है। वहीं, आसमानी आग लोगों को झूलसा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 23-24 के बाद फिर से मौसम में बदलाव आ सकता है। कुछ क्षेेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार 12 अप्रैल से उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव की स्थिति की तीव्रता में काफी कमी आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी से टकराने के कारण तापमान में दो से तीन फीसद की गिरावट संभव है। जिसके बाद हिट वेव में थोड़ी कमी देखने को मिलेगी। हालांकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा दर्जनभर राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन और वातावरण में ठंडक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है जिससे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है। 12 अप्रैल की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से टकराया है जिससे उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। कुछ राज्यों में हीट वेव से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है जिसमे राजस्थान, हरियाणा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed