फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Heat from morning to afternoon, relief from rain in the evening

Panipat News: सुबह से दोपहर तक गर्मी, शाम को बारिश से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Heat from morning to afternoon, relief from rain in the evening
अंबाला-जगाधरी हाइवे की फोटो, रविवार शाम को छाए रहे बादल। संवाद
अंबाला सिटी। सुबह से दोपहर तक बादल छाने के साथ ही उमसभरी गर्मी ने सताया। जिले में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर 3 बजे के बाद बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। शाम होते ही कई जगहों पर तेज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। जिले में अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह मारकंडा नदी में रविवार को 10 हजार क्यूसेक और टांगरी नदी में 2 हजार क्यूसेक जलस्तर रिकॉर्ड किया गया। शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा बारिश हुई।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ मध्य भारत से उत्तर की तरफ आने और अब मानसून की अक्षय रेखा श्री गंगानगर, ग्वालियर, बांदा, देहरी से होते हुए पश्चिमी बंगाल से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इसी तरह एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने और अरब सागर से भी नमी वाली हवा राजस्थान से होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियां राज्य में बढ़ोतरी होने के आसार हैं, इससे 26 अगस्त तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवा व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश के भी आसार हैं, परंतु 27 से 29 अगस्त को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभावित है। इस दौरान बीच-बीच में ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई और वातावरण में नमी बढ़ने व तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed