फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   health,panipat civic issue,panipat news,report file,Raid

500 में बेची एमटीपी किट, चकमा दे फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
health,panipat civic issue,panipat news,report file,Raid
पानीपत । एमटीपी किट बेचने के आरोपी पर कार्रवाई के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सलारजंग गेट के पास पहुंची लेकिन वह उसे चकमा दे गया। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे फंसाने आए फर्जी ग्राहक को 500 रुपये में एमटीपी किट बेची और उसे दबोचने पहुंची टीम के हाथ भी नहीं आया। विभाग की टीम ने उसके खिलाफ सिटी थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीएनडीटी टीम के इंचार्ज डॉ. अमित कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सलारजंग गेट के पास एक मेडिकल स्टोर संचालक एमटीपी किट बेचता है। उन्होंने एक फर्जी ग्राहक तैयार कर स्टोर संचालक के पास भेजा था। स्टोर संचालक ने कहा कि वो दो बजे सिविल अस्पताल के पीछे एमटीपी किट भिजवा देगा इसके लिए 500 रुपये लगेंगे। दो बजे बाइक पर स्टोर संचालक किट देने के लिए आया उसने 500 रुपये लेकर किट फर्जी ग्राहक को थमा दी।
विज्ञापन

जैसे ही विभाग की टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया वो बाइक स्टार्ट कर फरार हो गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीम में ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ संदीप कुमार व डीसीओ विजय राजे शामिल थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एमटीपी किट
एमटीपी किट दो दवाओं का मिश्रण है, जिसका इस्तेमाल गर्भपात के लिए किया जाता है। यह दवा गर्भावस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रोजेस्टेरोन नामक हार्मोन को प्रभावी रूप से ब्लॉक करती है और गर्भाशय को सिकोड़ती है, जिससे गर्भपात में आसानी होती है। इस दवा को मेडिकल स्टोर से सीधे नहीं खरीदा जा सकता। इसके लिए डॉक्टर की पर्ची अनिवार्य है। इसके इस्तेमाल के लिए सरकार ने कानून बनाया है, जिसे चिकित्सकीय गर्भ समापन कानून नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed