{"_id":"60dcd3bd8ebc3eb83e42d7bc","slug":"health-panipat-civic-issue-panipat-news-carona-panipat-news-knl749520173","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही छोड़ें, फिर बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही छोड़ें, फिर बढ़ा खतरा
विज्ञापन
पानीपत। सिविल अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के लिए खड़े लोग भूले सोशल डिस्टेंसिंग टूटे सोशल ड
- फोटो : Panipat
पानीपत। अगर सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे ही कोविड के नियमों का उल्लंघन होता रहा तो कोरोना का खतरा दोबारा गहरा सकता है। बुधवार को आठ दिन बाद सबसे अधिक कोरोना के छह नए रोगी मिले हैं, जबकि चार लोग ठीक हुए हैं। अब सिविल अस्पताल, सड़कों व बाजारों में लगातार सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। सिविल अस्पताल में आने वाले अधिकतर रोगियों के चेहरे पर मास्क नहीं है। मेडिकल स्टोर संचालकों की माने तो मास्क की बिक्री 60 प्रतिशत तक कम हो चुकी है, जबकि सैनिटाइजर की बिक्री तो ना के बराबर ही है। डॉक्टरों के अनुसार पहली लहर के बाद ये ही लापरवाही रही थी, इसी कारण दूसरी लहर को संजीवनी मिली थी। दूसरी लहर में प्रदेश में हजारों लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में हमें जागरूक रहने की जरूरत है।
जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 31060 हो चुकी है। इनमें से 30398 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, 510 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 329548 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें से 9.9 प्रतिशत लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बुधवार को 947 लोगों ने अपनी जांच कराई है।
अब तक 2 लाख 60 हजार लोगों को लग चुकी है वैक्सीन की पहली डोज
जिले में अब तक 2 लाख 60 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जिले में अब तक 32 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। 62 हजार लोगों का दोनों डोज का कोर्स पूरा हो चुका है। अब निजी अस्पताल भी वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहे हैं। बुधवार को 3392 लोगों ने कोरेेना वैक्सीन लगवाई है। 18-44 आयु वर्ग के 2128 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। 45 साल से अधिक आयु के 413 लोगों ने पहली व 665 लोगों ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाई है।