फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Heads of 28 markets protest against making Darshanlal the head.

Panipat News: दर्शनलाल को मुखिया बनाने के विरोध में 28 बाजारों के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
Heads of 28 markets protest against making Darshanlal the head.
बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा करते संयुक्त व्यापार मंडल के सदस्य। स्रोत : सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। संयुक्त व्यापार मंडल में प्रधान के लिए रार बढ़ गई है। 28 बाजारों के प्रधानों ने शनिवार को कुछ लोगों के दर्शनलाल वधवा को प्रधान बनाने का फैसला पलट दिया। 28 प्रतिनिधियों ने इसे नियमों से हटकर चुनाव बताया।
सभी सदस्यों ने प्रधान का कार्यकाल दो साल और किसी भी व्यक्ति के लगातार दो बार से ज्यादा प्रधान न बनने का फैसला लिया। इस पर एक प्रस्ताव दर्शनलाल वधवा को दिया जाएगा। उनके जवाब के बाद ही मंडल के सदस्य अपना आगामी फैसला लेंगे।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक सोमवार शाम को मॉडल टाउन के एक मिष्ठान भंडार पर हुई। मंडल के 44 बाजारों के प्रधानों में से 28 के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए। अशोक नारंग, अजय गर्ग और सुरेश आहुजा समेत कई प्रमुख लोगों ने शनिवार को प्रधान चुनने के विषय पर चर्चा की। बाजार के प्रधानों ने बताया कि संयुक्त व्यापार मंडल भाईचारे का चुनाव है। इसमें आज तक सर्वसम्मति से प्रधान बनाते आए हैं। ऐसे में शनिवार को पैनल बनाया था। कुछ लोगों ने पैनल से कुछ फैसला लेने से पहले ही दर्शनलाल वधवा को प्रधान घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कदम संयुक्त व्यापार मंडल के सिद्धांतों से हटकर है। सभी सदस्यों ने फैसला लिया कि मंडल का चुनाव अब एक की बजाय दो साल में किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति लगातार दो से अधिक बार प्रधान नहीं बनेगा। नए व्यक्ति को प्रधान बनने का मौका मिलना चाहिए।
सभी क्षेत्र के बाजारों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। इसका प्रस्ताव दर्शनलाल वधवा को मंगलवार को भेजा जाएगा। इस पर उनको अपना फैसला लेना है। वहीं दर्शनलाल वधवा ने बताया कि बाजारों के प्रधानों ने उनको अवसर दिया है। वे सबको साथ लेकर काम कर रहे हैं।

वे चर्चा कर अपना फैसला देंगे। इस मौके पर गौरव लिखा, अनिल मदान, विपिन चघु, कर्मचंद नारंग, कृष्ण फुटेला, विनोद जैन, मोहित बजाज, सुनील सिंगला, यश हुड़िया, प्रीतपाल सिंह, राजीव खरबंदा, अमन मान, योगेश कुमार व चंद्र गुप्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed