फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   He raised the sound of singing by taking the wife out of the room, then committed suicide by hanging

पत्नी को कमरे से बाहर निकाल गाने की आवाज बढ़ाई, फिर फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
He raised the sound of singing by taking the wife out of the room, then committed suicide by hanging
पानीपत। वधावाराम कॉलोनी में एक युवक ने पत्नी को कमरे से बाहर निकालकर गाने की आवाज बढ़ाई और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने थोड़ी देर बाद कमरा खुलवाने का प्रयास किया तो नहीं खोला। कई आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाकर देखा तो पति फंदे पर लटका था। उसे फंदे से नीचे उतारा गया। उस समय बाद उसकी सांस चल रही थीं, उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वधावाराम कॉलोनी निवासी सोनू ने बताया कि वह आठ बहन भाई हैं, जिनमें चौथे नंबर पर दीपक (34) मेहनत-मजूरी करता था। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह खाना खाकर अपने कमरे में चला गया और तेज आवाज में गाने सुनने लगा। इसी बीच दीपक की पत्नी दिव्या ने उसे आवाज कम करने के लिए कहा तो दीपक ने उसे कमरे से जाने के लिए कहा। उसने पत्नी को कमरे से निकालकर अंदर से कुंडी लगा ली और गानों की आवाज तेज कर दी। कुछ देर बाद दिव्या वापस कमरे में जाने लगी और आवाज लगाकर कुंडी खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो घटना का खुलासा हुआ। सोनू ने बताया कि दीपक की एक नौ माह की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed