{"_id":"6833868b5f0386bf100a9d25","slug":"he-murdered-his-wife-on-suspicion-of-her-talking-on-mobile-phone-panipat-news-c-244-1-pnp1012-137552-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मोबाइल पर बात करने के शक में की थी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मोबाइल पर बात करने के शक में की थी पत्नी की हत्या
विज्ञापन
पानीपत। उझा गांव के डेरे में हुई कुसुम की हत्या के मामले में आरोपी पति ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि कुसुम मोबाइल पर किसी से बात करती थी। जिससे उसे उस पर शक हो गया था और उनके बीच अक्सर कहासुनी होने लगी थी। इसके बाद साजिश के तहत उसके माता-पिता ने चुनरी से गला दबाकर कुसुम की हत्या कर दी थी। चांदनी बाग थाना पुलिस ने रविवार को एक दिन का रिमांड पूरा होने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
चांदनी बाग थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि 18 मई उतर प्रदेश के बरेली के खुर्द आरा गांव निवासी दीनानाथ ने थाने में दी शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी कुसुम की शादी तीन फरवरी 2025 को यूपी के बदायूं के कुनिया गांव निवासी सुभाष से हुई थी। सुभाष पानीपत के गांव उझा के पास एक डेरे में रहता है और फैक्टरी में काम करता था।
शादी के तीन माह बाद कुसुम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति सुभाष, ससुर सुखपाल और सास विद्या को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को तीनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड में पूछताछ के दौरान सुभाष ने कई खुलासे किए। थाना प्रभारी ने ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतका फोन पर लगातार किसी से बात करती थी। जिस कारण उसके पति को शक हो गया था। उसने रोकने का प्रयास किया तो उनके बीच कहासुनी होने लगी थी। इसके बाद साजिश के तहत सुभाष ने कुसुम की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया की वारदात के दिन वह फैक्टरी चला गया था। इसके बाद उसके माता-पिता ने चुनरी से गला दबाकर कुसुम की हत्या की थी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चुन्नी भी बरामद कर ली है। एक दिन का रिमांड पूरा होने पर रविवार को तीनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो