फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Two youths died due to drowning in Yamuna in Panipat

Haryana: पानीपत में यमुना में डूबने से दो युवकों की मौत, तीन को बचाया, हनुमान सभा के थे सदस्य

Mon, 14 Oct 2024 09:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Oct 2024 09:13 PM IST
सार

12 साल के अर्जुन को बचाने 21 साल का साहिल कूदा तो दोनों डूब गए। तीन युवकों को गोताखोरों ने सकुशल बाहार निकाला है। 

विज्ञापन
Haryana: Two youths died due to drowning in Yamuna in Panipat
पानीपत में यमुना में डूबने से दो युवकों की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के सनौली में यमुना में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां दशहरा के बाद स्नान करने आए हनुमान सभा के दो सदस्यों की डूबने से मौत हो गई। जबकि तीन युवकों को गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। दोनों के करीब साढे़ पांच घंटे बाद देर शाम को शव बरामद किए गए। पुलिस से परिजनों की मांग पर दोनों शव पोस्टमार्टम करवाए बिना सौंप दिए। हादसा सोमवार दोपहर का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पानीपत शहर से हनुमान सभा के 20 से ज्यादा युवक कई वाहनों में सवार होकर सोमवार दोपहर को यमुना में स्नान करने आए थे। सभी युवक यमुना में स्नान कर रहे थे। तभी वार्ड 11 पुरानी सब्जी मंडी का अर्जुन (12) डूबने लगा।
विज्ञापन


जाटल रोड निवासी साहिल (21) ने उसको बचाने का प्रयास किया। साहिल भी यमुना के गहरे पानी में डूबने लगा। उसको देखकर सुरेश, बलवान व महेश बचाने के लिए गहरे पानी की तरफ चले गए और वे इस तरह सभी पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथियों ने शोर मचाया तो यमुना घाट पर मौजूद यूपी के गोताखोर साजिद, दिलशाद, बिल्लू व नौशाद ने तीन युवकों सुरेश, बलवान व महेश को तो सकुशल बाहर निकाल लिया। साहिल व अर्जुन गहरे पानी में डूब गए।

दोनों के डूबने की सूचना मिलने पर यूपी व हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची और पानीपत सिंचाई विभाग के गोताखोर राजकुमार की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। उसके बाद यूपी व पानीपत के गोताखोरों की टीम ने यमुना में सर्च अभियान चलाया। करीब साढे़ पांच घंटे बाद शाम को करीब छह बजे यमुना से साहिल व अर्जुन के शव बरामद किए। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने दोनों शवों को उन्हें सौंप दिया।

प्राइवेट गोताखोर साजिद ने बताया कि हनुमान सभा के सभी युवक जब यमुना में स्नान कर रहे थे तो अचानक 12 साल का अर्जुन गहरे पानी में पैर फिसलने से कुंड में डूबने लगा। इससे कुछ दूरी पर स्नान कर रहे 21 साल के साहिल ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाकर उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया।

साहिल ने अर्जुन को पकड़कर बाहर निकालने का प्रयास किया और वह भी देखते ही देखते डूब गया। अर्जुन को बचाते समय साहिल की जान चली गई। वे नजदीक नहीं होते तो उनके बाकी तीन साथी भी डूब जाते।

यमुना के कुंड पर होते हैं हादसे
हरियाणा बार्डर की ओर हरियाणा के गांव रामडा-आर के सनौली घाट के पास सामने स्थित दूसरे ओर यूपी रामड़ा पार-हैदरपुर के सामने सनौली घाट की ओर से यमुना पुल के बीच यमुना नदी में कुंड हैं। इसी कुंड के आसपास कई बार हादसे हुए हैं। जिनमें डूबने से लोगों की मौत तक हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से यहां कोई व्यवस्था नहीं है। इस स्पॉट के आसपास में चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए हैं। यमुना सुधार समिति के प्र‎देशाध्यक्ष रत्तन सिंह रावल ने दोनों राज्यों की सरकार व प्र‎शासन से स्नान घाट बनवाने की मांग की है।


सनौली थाना पुलिस प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि यमुना नदी में स्नान करते हुए डूबे पांच युवकों में से तीन को तुरंत गोताखोरों ने सकुशल निकाल लिया। दो के शव पांच घंटे बाद बरामद हुए हैं। परिजनों के आग्रह पर शवों को पोस्टमार्टम कराए बिना उन्हें सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed