फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana School Education Board will soon release 10th and 12th exam results

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वी और 12वी का परीक्षा परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Haryana School Education Board will soon release 10th and 12th exam results
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों की परिणाम जानने की उत्सुकता शीघ्र खत्म होगी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है और जल्द ही परिणाम घोषित कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा शिक्षा बोर्ड परिणाम की घोषणा जून के मध्य तक कर सकता है। 12वीं का परिणाम पहले घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन

संभावना जताई जा रही है कि 12वीं का परिणाम 15 जून और 10वीं का परिणाम 20 जून को घोषित किया जाएगा। परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। हालांकि परिणाम जारी करने को लेकर बोर्ड की ओर से कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। बोर्ड के अनुसार परिणाम जारी करने से पहले बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट बीएसईएचडॉटओआरजीडॉटइन पर तारीख के संबंध में नोटिस जारी करेगा। इसके अलावा बोर्ड, ट्वीट के जरिए भी रिजल्ट जारी करने की तारीख की जानकारी देगा।
विज्ञापन

-
परिणाम के लिए उत्सुक हैं परीक्षार्थी
बोर्ड परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों में परीक्षा परिणाम जानने को लेकर उत्सुकता बनी है। 10वीं के छात्र समीर एवं राहुल और 12वीं के छात्र अमन ने बताया कि जून में परीक्षा परिणाम जारी होने की बात कही जा रही है। वह परिणाम को लेकर उत्सुक हैं। जुलाई में स्नातक और आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। परिणाम जारी होने के बाद उन्हें भविष्य की रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अक्सर 40-50 दिन के अंदर जारी किया जाता है परिणाम
आमतौर पर 10वीं और 12वीं के परिणाम परीक्षा समाप्त होने के 40 से 50 दिनों के भीतर जारी कर दिए जाते हैं। इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा 20 अप्रैल और 12वीं की परीक्षा 27 अप्रैल को समाप्त हुई। इसके अनुसार बोर्ड परिणाम की घोषणा जून में कर सकता है।
-
प्रेस कान्फ्रेंस के बाद की जाएगी परिणाम की घोषणा
बोर्ड अध्यक्ष जगबीर सिंह ने कहा है कि कक्षा 10 और 12 के परिणामों की घोषणा 10 से 15 जून के बीच की जाएगी। हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। एचबीएसई 12वीं के परिणाम पहले घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद एचबीएसई 10वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। एचबीएसई 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा प्रेस कान्फ्रेंस के बाद की जाएगी।

...
पिछले वर्षों के एचबीएसई 12वीं के परिणाम एक नजर में-
वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत छात्र छात्राएं शामिल होने वाले कुल परीक्षार्थी
2021 100 100 100 --
2020 80.34 75.06 86.30 लगभग 3 लाख
2019 74.4 68 82.5 2 लाख से अधिक
2018 63.84 57.1 72.38 2,22,388
2017 64.49 57.58 73.43 2,10,867
2016 53.96 45.88 64.57 2,58,841
...
वर्जन
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने की तारीख पर बोर्ड की अब तक मुहर नहीं लगी है। यह माना जा रहा है कि हरियाणा बोर्ड जून के दूसरे सप्ताह में परिणाम जारी कर सकता है। बोर्ड 15 जून तक परिणाम घोषित कर सकता है। उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे अलग-अलग जारी करेगा। 10वीं के नतीजों और 12वीं के परिणाम के बीच दो से तीन दिनों का गैप हो सकता है।
- राजबीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed