{"_id":"65d90de62db7f64752043ae7","slug":"haryana-school-education-board-examination-will-be-held-at-73-centres-preparations-intensified-panipat-news-c-244-1-sknl1016-114174-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 73 केंद्रों पर होगी, तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 73 केंद्रों पर होगी, तैयारी तेज
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए जिले में 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 27 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं को लेकर शिक्षा अधिकारियों ने भी तैयारी तेज कर दी है। सभी केंद्रों पर शिक्षकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। नकल रहित परीक्षा संचालित करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। सभी केंद्रों पर विद्यार्थी सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा देंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से परीक्षार्थियों के रोल नंबर पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। उपमंडल स्तर पर जिले में पानीपत उपमंडल में 56 तथा समालखा उपमंडल में 17 केंद्र बनाए गए हैं। खंड स्तर पर जिले में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र पानीपत खंड में बनाए गए हैं। यहां बनाए गए परीक्षा केंद्रों की संख्या 28 है। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि सभी केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था करने के लिए तेजी से तैयारी चल रही है। जिन केंद्रों पर सीसीटीवी नहीं लगे, वहां सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए भी व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।
बॉक्स
25 फरवरी को वितरीत किए जाएंगे बस्ते
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 25 फरवरी को जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र अधीक्षकों को बस्ते वितरीत किए जाएंगे। शिक्षा अधिकारियों की मानें तो इस बार नकलरहित परीक्षा संचालित करने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। इस बार परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए फ्लाइंग दस्ते नियुक्त नहीं किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर दो ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। इसमें एक राजकीय स्कूल तो दूसरे निजी विद्यालय से होंगे। निरीक्षण के लिए जिले में गठित की गई टीमें जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में कार्य करेंगी।
विज्ञापन
बॉक्स
कहां कितने परीक्षा केंद्र बनाए
खंड परीक्षा केंंद्र
पानीपत 28
मतलौडा 16
इसराना 12
समालखा 11
बापौली 06
कुल 73
वर्जन-
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रहित परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। केंद्र अधीक्षकों को 25 फरवरी को सामग्री वितरीत की जाएंगी।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।