फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana's cabbage spoiled, had to be ordered from Shimla

हरियाणा की गोभी हुई खराब, शिमला से मंगानी पड़ रही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Haryana's cabbage spoiled, had to be ordered from Shimla
बारिश ने मंडी में सब्जी के दाम कम कर दिए हैं। सब्जी भीग जाने के वजह 24 घंटे में खराब हो सकती है, ऐसे में विक्रेता कम कीमत पर सब्जी का स्टॉल निकाल देने को मजबूर हैं। वहीं हरियाणा में पैदा हो रही गोभी बारिश की वजह से खराब हो गई और अब शिमला से आ रही है, जिसकी वजह से गोभी महंगी है। यही हाल भिंडी का भी है।
विज्ञापन

बारिश होने के कारण जिले की मंडियों में सब्जियों के दाम 5 से 10 रुपये घट गए हैं। इन सब्जियों के दाम सितंबर में हुई बारिश के पहले बढ़े हुए थे। सब्जी विक्रेता जॉनी, सोनू और राजू ने बताया कि भीगी हुई सब्जी खराब होने के डर से जल्द से जल्द निकालनी पड़ रही है, जिसकी वजह से कम दाम में बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बरसात में गोभी खराब होने के कारण अब जिले के मासाखोरों को शिमला और राजस्थान से गोभी मंगवानी पड़ रही है, जिससे गोभी के दाम अब पांच गुना बढ़ गए है। पहले 10 से 15 रुपये किलो आने वाली गोभी अब 50 रुपये किलो बिक रही है। जिसे अब ग्राहक कम खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के कारण सभी मासाखोरों को परेशानी हो रही है। बरसात होने के कारण मंडी में भीगी हुई सब्जी एक दिन में ही खराब हो जा रही है। जिससे कम दाम में सब्जियां बेचनी पड़ रही है।
- प्रेम कुमार, मासाखोर प्रधान, सनौली रोड सब्जी मंडी
सब्जी पहले अब
आलू 80 रुपये धड़ 70 रुपये धड़ी
प्याज 30 रुपये किलो 25 रुपये किलो
टमाटर 30 रुपये किलो 20 रुपये किलो
बंद गोभी 10 रुपये किलो 50 रुपये किलो
भिंडी 20 रुपये किलो 40 रुपये किलो
पेठा 30 रुपये किलो 20 रुपये किलो
घिया 10 रुपये किलो 10 रुपये किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed