Haryana: पवन जिंदल को दोबारा मिली संघ के प्रांत संघचालक की जिम्मेदारी, सर्वसम्मति से फैसला
हरियाणा के पानीपत के समालखा के पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय प्रांत की बैठक हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक की जिम्मेदारी पवन जिंदल को फिर से मिली है। वे तीन साल तक संघ का काम करेंगे। उनको सर्वसम्मति से दोबारा प्रांत संघचालक बनाया गया है। समालखा के पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय प्रांत की बैठक में सभी जिला संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में प्रांत संघचालक के दायित्व के लिए चुनाव प्रकिया की गई। जिसमें शाखा प्रतिनिधियों सहित अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने पवन जिंदल को दोबारा प्रांत संघचालक के लिए निर्वाचित किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संविधान में तीन साल में एक बार प्रांत संघचालक के दायित्व के लिए चुनाव किए जाते हैं। इसी प्रक्रिया के तहत प्रांत संघचालक के लिए चुनाव प्रक्रिया की गई।
साथ ही दो अखिल भारतीय प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह व रमाकांत भी चुने गए। बैठक में प्रांत संघचालक के लिए पवन जिंदल के नाम का प्रस्ताव किया गया। सर्वसम्मति से सभी कार्यकर्ताओं ने पवन जिंदल को दोबारा फिर प्रांत संघचालक के दायित्व के लिए निर्वाचित किया।