फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana model Sheetal alias Simmi Chaudhary murdered by slitting her throat

Simmi Chaudhary Murder Case: हरियाणा की मॉडल सिम्मी चौधरी को सुनील ने क्यों दी खौफनाक मौत? सामने आई ये वजह

Tue, 17 Jun 2025 06:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Jun 2025 06:38 AM IST
सार

शीतल उर्फ सिम्मी हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल काम करती थी। वह शनिवार को एक गाने की शूटिंग के लिए मतलौडा थाना क्षेत्र के अहर गांव गई थी। शीतल की उसी के दोस्त ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया। 

विज्ञापन
Haryana model Sheetal alias Simmi Chaudhary murdered by slitting her throat
Sheetal Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया गया। पुलिस को हत्या के करीब 30 घंटे बाद सोनीपत के खांडा गांव में एनसीआर वाटर चैनल से उसका शव मिला। उसके गले व हाथों पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले में शीतल के इसराना निवासी दोस्त सुनील को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Haryana model Sheetal alias Simmi Chaudhary murdered by slitting her throat
शीतल चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने बताया कि शीतल (24) हरियाणवी संगीत उद्योग में काम करती थी। वह बहन नेहा के साथ पानीपत में रहती थी और 14 जून को शूटिंग के लिए गई थी, पर लौटी नहीं। इसके बाद नेहा ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी। खांडा के ग्रामीणों ने रविवार रात वाटर चैनल में युवती का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। बाद में शव की शिनाख्त शीतल के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana model Sheetal alias Simmi Chaudhary murdered by slitting her throat
sheetal chaudhary - फोटो : Insta @simmi_choudhary_06

दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार
आरोप है कि हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी की उसी के दोस्त ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया। पुलिस को मॉडल का शव करीब 30 घंटे बाद सोनीपत जिले के खांडा गांव में एनसीआर वाटर चैनल में मिला है। उसके गले पर चाकू से कट के निशान मिले हैं। शीतल शनिवार को शूटिंग के लिए पानीपत अहर गांव गई थी। उसके वापस न आने पर बहन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटना के तार शनिवार को दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार से जुड़े हैं। प्रथम दृष्टया सामने आया कि आरोपी सुनील ने शीतल की हत्या कर शव का नहर में फेंक दिया था। बाद में हत्या को हादसा दिखाने के लिए अपनी कार को भी नहर में गिरा दिया था और खुद तैरकर बाहर आ गया था। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Haryana model Sheetal alias Simmi Chaudhary murdered by slitting her throat
sheetal chaudhary - फोटो : Insta @simmi_choudhary_06

पानीपत की सतकरतार कॉलोनी की नेहा ने रविवार को मतलौडा थाने में शिकायत देकर बताया था कि उसकी बहन शीतल (24) उसके साथ ही रहती थी और हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल काम करती थी। वह शनिवार को एक गाने की शूटिंग के लिए मतलौडा थाना क्षेत्र के अहर गांव गई थी। वह वापस नहीं पहुंची। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। सोमवार को सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खांडा गांव के अंतर्गत एक युवती का शव एनसीआर वाटर चैनल से बरामद कर लिया। जिसकी गले पर कट के निशान थे। पानीपत के मतलौडा और पुराना औद्योगिक थाना पुलिस सूचना मिलते ही सोनीपत पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि वह शनिवार को पानीपत के विराट नगर फेज-3 के पास नहर में गिरी आई-20 कार में सवार थी। पुलिस ने शीतल के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।

Haryana model Sheetal alias Simmi Chaudhary murdered by slitting her throat
sheetal chaudhary - फोटो : Insta @simmi_choudhary_06

डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार ने बताया कि मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि सुनील ने उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया और हत्या को हादसा दिखाने के लिए गाड़ी को नहर में गिरा दिया। वह खुद तैरकर बाहर निकाल आया। पुलिस ने सुनील को जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। वह पुलिस के सामने भी अपना मुंह नहीं खोल रहा था। ऐसे में उस पर शक भी गहरा गया था।

Haryana model Sheetal alias Simmi Chaudhary murdered by slitting her throat
आरोपी सुनील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शीतल ने 11 बजे बहन से की थी वीडियो कॉल पर बात
नेहा ने बताया कि उसकी बहन शीतल ने शनिवार रात को 11 बजे वीडियो कॉल पर बात की थी। उसने बताया था कि इसराना का सुनील उसके साथ मारपीट कर रहा है। इसके कुछ देर बाद ही फोन कट गया और बाद में शीतल का फोन बंद हो गया था। नेहा ने बताया था कि जिस समय शीतल से बात कर रही थी उस समय पीछे से सुनील की आवाज भी आ रही थी।

Haryana model Sheetal alias Simmi Chaudhary murdered by slitting her throat
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुनील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रिमांड पर लेकर की जाएगी पूछताछ
सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी की हत्या के आरोपी इसराना के सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शीतल उर्फ सिम्मी के साथ दोस्ती थी। वह उसे शूटिंग के दौरान अपने साथ ले आया था। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। -भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।

Haryana model Sheetal alias Simmi Chaudhary murdered by slitting her throat
शीतल चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

शीतल का हो चुका था विवाह
मृतक हरियाणवी मॉडल की शादी हो चुकी थी। मृतका की बहन नेहा ने बताया कि शीतल का विवाह हो चुका था। उनका एक बेटा भी है लेकिन वह काफी समय से अपने पति से अलग रह रही थी। उसका बेटा उसके पति के साथ ही रह रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील उस पर शादी का दबाव बना रहा था। जबकि सुनील दो बच्चों का पिता है। आरोपी ने इन सबके चलते उसकी बहन शीतल की गला रेत कर हत्या कर दी।

Haryana model Sheetal alias Simmi Chaudhary murdered by slitting her throat
शीतल के हाथ पर बने टैटू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मॉडल का हुआ अंतिम संस्कार
मतलौडा थाना पुलिस ने पीजीआई खानपुर शीतल उर्फ सिम्मी के शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन शव लेकर पानीपत पहुंचे। किशनपुरा स्थित श्मशान घाट पर उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजन विलाप करते नजर आय। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Haryana model Sheetal alias Simmi Chaudhary murdered by slitting her throat
शीतल के हाथ पर बने टैटू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस बात से खफा था सुनील
नेहा ने बताया, शीतल ने शनिवार रात करीब 11 बजे उसे वीडियो कॉल कर कहा था कि सुनील उसके साथ मारपीट कर रहा है। बाद में शीतल का फोन बंद हो गया। आरोप है कि सुनील ने शीतल की हत्याकर शव नहर में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, शीतल शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा है, लेकिन कुछ समय से वह पति से अलग रह रही थी। शीतल को हाल में पता चला कि सुनील शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं तो उसने दूरी बनाना शुरू कर दी थी। इसी से सुनील खफा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed