फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Industrial city Panipat decorated for the grand procession of Shri Ram

Haryana: श्रीराम की भव्य शोभायात्रा के लिए सजी औद्योगिक नगरी पानीपत, सीएम करेंगे पुष्प वर्षा

Sun, 21 Jan 2024 12:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 12:37 AM IST
सार

श्रीराम की भव्य शोभायात्रा के लिए औद्योगिक नगरी पानीपत सज गई है। सीएम पुष्प वर्षा करेंगे। जीटी रोड स्काईलार्क से गुरुद्वारा जोध सचियार तक ढाई किलोमीटर लंबी यात्रा होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कैलाश खेर की प्रस्तुति खास होगी, खानपान के 56 स्टाल लगेंगे। एक दिन पहले पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान का ट्रायल किया है।  

विज्ञापन
Haryana: Industrial city Panipat decorated for the grand procession of Shri Ram
श्रीराम शोभायात्रा को लेकर मुंबई के कलाकारों द्वारा बनााया गया मॉडल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अयोध्या श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर औद्योगिक शहर पानीपत में श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जीटी रोड पर स्काईलार्क से गुरुद्वारा बाबा जोध सचियार तक करीब ढाई किलोमीटर के यात्रा स्थल को सजाया संवारा जा रहा है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खानपान के 56 स्टाल लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जीटी रोड पर शहर में आने वाले वाहनों का प्रवेश नहीं सकेगा। इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, जिसका शनिवार को शाम चार से छह बजे ट्रायल किया गया। शोभायात्रा के दौरान वाहन चालक एलिवेटेड हाईवे या वैकल्पिक रास्तों को अपना सकेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी श्रीराम की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


प्रशासन और पुलिस ने रविवार सायं चार से आठ बजे तक होने वाली भव्य श्रीराम शोभायात्रा को लेकर शनिवार को फाइनल रिहर्सल की। इस दौरान करनाल से दिल्ली लेन के वाहनों को बंद रखा गया। इसके अलावा दिल्ली-करनाल लेन के यू-टर्न को भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद संजय भाटिया, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा व शहर विधायक प्रमोद विज ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शोभायात्रा में शामिल अयोध्या श्रीराम मंदिर के मॉडल और रथ को नजदीक से देखा। इसी रथ को रामभक्त ढाई किलोमीटर तक हाथ से खींचकर ले जाएंगे।

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल शाम को गुरुद्वारा बाबा जोध सचियार पर यात्रा के समापन कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे। इसके अलावा मशहूर सूफी गायक कैलाश खेर भी राम भजनों से समारोह को खास बनाएंगे। जीटी रोड पर कानून व शांति व्यवस्था को लेकर स्थापित करने के लिए छह अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


शोभायात्रा के लिए श्रीराम मंदिर का स्वरूप तैयार
पानीपत में विशाल श्रीराम शोभायात्रा शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्था कर रही हैं। इसमें सभी राजनीति दलों के नेताओं को भी न्योता दिया गया है। श्रीराम मंदिर का स्वरूप तैयार कर लिया गया है। इसके रथ को रामभक्त हाथ से खींचकर ले जाएंगे। ढाई किलोमीटर में खाने-पीने के करीब 56 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा एलिवेटेड हाईवे के नीचे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंच सजाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी पांच शिविर यात्रा के दौरान लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed