फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana CM Manohar Lal reached the RSS program organized in Pattikalyana

Haryana: संघ के दरबार में दूसरी बार पहुंचे सीएम मनोहर, मिशन-2024 पर मंथन

Mon, 13 Mar 2023 09:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 09:43 PM IST
सार

तीन दिन की बैठक पर भाजपा सहित दूसरे राजनीतिक दलों की भी नजर है। शनिवार को भी करीब एक घंटे के लिए सीएम यहां पहुंचे थे। तीन दिन के भीतर मुख्यमंत्री के दो बार आगमन को लेकर सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal reached the RSS program organized in Pattikalyana
समालखा में पहुंचे सीएम मनोहर लाल का स्वागत को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र पानीपत के पट्टीकल्याणा में चल रही तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। वे यहां करीब दो घंटे से अधिक समय तक रहे। इससे पहले शनिवार को भी करीब एक घंटे के लिए सीएम यहां पहुंचे थे।

विज्ञापन


तीन दिन के भीतर मुख्यमंत्री के दो बार आगमन को लेकर सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 2024 में केंद्र और हरियाणा चुनाव की दृष्टि से भी आरएसएस की तीन दिनी बैठक और सीएम की इन मुलाकातों को अहम माना जा रहा है। कारण कि बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष भी तीन दिवसीय बैठक में शामिल हैं।
विज्ञापन


अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक दूसरे दिन सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले की अगुवाई में सुबह नौ बजे शुरू हुई। यह बैठक चार सत्रों में रात सवा दस बजे तक चली। इस बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल तृतीय सत्र के समापन के समय सोमवार शाम को करीब साढ़े चार बजे पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना केंद्र पहुंचे। वे केंद्र में अपनी गाड़ी में अकेले पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम चौथे चरण से पहले जलपान और शाखा के दौरान केंद्र में रहे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने सरकार की नीतियों और लक्ष्यों के बारे में बात रखी। इसके साथ सरकार के 2024 के चुनाव को लेकर रोडमैप की जानकारी दी। मुख्यमंत्री करीब साढ़े छह बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। जानकारों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इन सब विषयों को जानने के बाद अपनी राय रखी। संघ की बैठकों में चिंतन और मंथन पर भाजपा के साथ ही दूसरे राजनीतिक दलों की भी नजर बनी हुई है।

विधायकों और जिलाध्यक्ष को नहीं मिला केंद्र में प्रवेश
मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को पानीपत में पहले पाइट कॉलेज पहुंचे। यहां पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे विकास कार्यों पर चर्चा की। इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ पानीपत के दोनों विधायक और जिलाध्यक्ष भी पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना केंद्र पहुंचे, लेकिन विधायकों और जिलाध्यक्ष को अंदर प्रवेश नहीं मिला। यहां मुख्यमंत्री अकेले ही आरएसएस की बैठक में पहुंचे।

कुछ चेहरे और दायित्व बदलने की भी जताई जा रही संभावना
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 2025 में स्थापना के 100 साल पूरे होंगे और 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। इससे पहले संघ की यह बड़ी बैठक है। बैठक में संघ और भाजपा के बीच समन्वय का काम करने वाले कुछ चेहरे बदलने के साथ उनके दायित्व में भी बदलाव किया जा सकता है। प्रतिनिधि सभा में संघ के कुछ लोगों की जिम्मेदारियां बदलने का भी निर्णय हो सकता है।

माना जा रहा है कि प्रतिनिधि सभा में संघ की ओर से भाजपा को ऐसा टास्क भी सौंपा जा सकता है, जिसे पूरा कर भाजपा 2024 के मिशन को जीतने में सफल हो सकती है। बैठक में पास प्रस्ताव की जानकारी संघ की ओर से मंगलवार को संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले देंगे। संघ की इस वार्षिक बैठक में देशभर से14 सौ से भी ज्यादा स्वयंसेवक शामिल हैं।


आज बैठक होगी खत्म पर 16 तक रहेगा संघ प्रमुख भागवत का प्रवास
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से सीएम मनोहर लाल की मुलाकात और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का पिछले दो दिनों से इस प्रतिनिधि सभा में शामिल होना खास माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इस बैठक का महत्व इससे समझा जा सकता है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत छह मार्च से समालखा के पट्टीकल्याणा में ठहरे हुए हैं। प्रतिनिधि सभा 14 मार्च मंगलवार को खत्म हो जाएगी लेकिन संघ प्रमुख मोहन भागवत 16 मार्च तक यहीं प्रवास करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed