फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Brahmin community took decision, banned funeral feast and dowry

Haryana: ब्राह्मण समाज ने लिया फैसला, मृत्यु भोज और दहेज पर लगाया प्रतिबंध

Sun, 04 Aug 2024 08:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 08:22 PM IST
सार

ब्राह्मण समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में फैसला  लिया गया है। समाज के लोगों ने राजनीति में भी बराबर का हक मांगा है। प्रदेश के 16 जिलों के प्रधान सम्मेलन में पहुंचे। समाज के मौजिज लोग बुराइयां खत्म करने को खुद से इसकी शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
Haryana: Brahmin community took decision, banned funeral feast and dowry
फैसलों के बारे जानकारी देते समस्त ब्राह्मण समाज के जिला पानीपत प्रधान सतीश शर्मा डाहर व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

समस्त ब्राह्मण समाज ने आगे आकर मृत्यु भोज और दहेज पर प्रतिबंध लगाया है। समाज के मौजिज लोग इसको पहले खुद अपनाएंगे और फिर लोगों में जागरूकता लाएंगे। फिलहाल इसको रोकने को लेकर किसी प्रकार दंड नहीं रखा गया है। समाज ने इसके साथ ही राजनीतिक हक मांग की है। उन्होंने विधानसभा की 20-22 सीटें ब्राह्मण बहुल बताई हैं और सबसे अधिक टिकट देने वाले दल का समर्थन करने का फैसला लिया।

विज्ञापन


समस्त ब्राह्मण समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन पानीपत के एसडीवीएम सिटी में रविवार को आयोजित किया गया। इसके संंयोजक पानीपत जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा रहे। सम्मेलन में 16 जिलों के प्रधान शामिल हुए। करीब तीन घंटे चली बैठक में सात प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रधान सतीश शर्मा ने कहा कि दहेज प्रथा और मृत्यु भोज पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है।
विज्ञापन


समाज के लोग मृत्यु भोज नहीं करेंगे और बेटे की शादी में एक रुपया दान के रूप में लिया जाएगा। इसको लेकर समाज के लोग एकजुट हैं। प्रदेश स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी अपने सारे फैसले लेगी। इसके गठन को लेकर सभी जिलों से एक-एक सदस्य लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कमेटी जल्द ही प्रदेशाध्यक्ष और कार्यकारिणी का गठन करेगी। इसको लेकर पिछले दिनों हिसार में भी बैठक की गई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने अब तक समाज का शोषण किया है। उनको केवल वोट लेने तक सीमित रखा गया है। समाज के इक्का-दुक्का लोगों को टिकट दी गई है, जबकि 20 से 28 विधानसभाओं में ब्राह्मण मजबूत हैं।

विधानसभा में नाम भी प्रदेश की कमेटी तय करेगी। संबंधित पार्टी इन नामों पर विचार कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक टिकट देने वाले दल के साथ समाज होगा। उन्होंने कहा कि समाज को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने को लेकर अलग-अलग विंग काम करेंगी।


ये सब विंग प्रदेशाध्यक्ष की देखरेख में काम करेंगी। इस मौके पर ब्राह्मण सभा झज्जर के महासचिव संत शर्मा, रोहतक के प्रधान नरेश गौड़, गुरुग्राम से डीपी कौशिक, हिसार से सुरेश शर्मा, राजकुमार, कैथल से विजय व अंबाला से चंद्र मोहन शुक्ला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed