{"_id":"5e6feaef8ebc3ea7c13c2bae","slug":"haryana-board-exam-english-paper-out-panipat-news-knl25393924","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी की पर्चा 30 मिनट बाद ही बाहर, 10वीं बार पेपर हुआ आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी की पर्चा 30 मिनट बाद ही बाहर, 10वीं बार पेपर हुआ आउट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा बोर्ड की सोमवार को 12वीं का अंग्रेजी का पेपर परीक्षा शुरू होने के महज 30 मिनट बाद ही पर्चा आउट हो गया। इस साल हुई परीक्षा में यह 10वीं बार पर्चा आउट हुआ है। इस दौरान जिले में कुल 20 नकलची पकड़े गए, इनमें दो मामलों में डमी परीक्षार्थी पकड़े गए। यह दोनों दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे थे। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह और बोर्ड के सचिव की अलग-अलग दो फ्लाइंग टीमों ने मतलौडा और गांव कवी के राजकीय स्कूलों में बने परीक्षा केंद्र पर छापे मारे। यहां से 20 छात्र-छात्राओं को नकल करते पकड़ा गया। इतना ही नहीं दो युवक राजकीय कन्या स्कूल मतलौडा में असल परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते रंगे हाथों पकड़े गए। पुलिस ने सुपरिंटेंडेंट जयकुंवर के बयान पर डमी परीक्षार्थी आलम और पंकज निवासी कालखा एवं रोहित और राजेश निवासी जौधनकलां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आलम की परीक्षा पंकज और रोहित की परीक्षा राजेश दे रहा था। इन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दोपहर करीब पौने तीन बजे हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह की टीम मतलौडा के राजकीय ब्वॉयज स्कूल पहुंची और पांच परीक्षार्थियों को नकल के साथ मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद साथ लगते कन्या स्कूल में पहुंचे चेयरमैन ने चार छात्रों को नकल के साथ पकड़ा। इनमें से दो डमी परीक्षार्थी निकले। उधर, कवी गांव के राजकीय स्कूल में बोर्ड सचिव की टीम ने छह छात्राओं समेत 11 परीक्षार्थियों को नकल के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
मतलौडा थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि चारों आरोपी आलम, पंकज, रोहित और राजेश को गिरफतार कर लिया गया है। इन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
व्हॉट्सएप पर पेपर बाहर आते ही बनाई जाने लगी पर्चियां
पानीपत। व्हॉट्सएप पर पेपर बाहर आते ही केंद्र के बाहर मौजूद लोग पर्चियां बनाने लगे और उन्हें अंदर भेजा जाता रहा। यह भी तब जबकि पुलिस बल तैनात था। परीक्षा केंद्रों के अंदर अध्यापक से लेकर चपरासी तक फोन ले जाने पर बैन है, इसके बाद भी अंग्रेजी का पर्चा बाहर आ गया। मॉडल टाउन के राजकीय स्कूल में बने केंद्र पर सबसे पहले पेपर आउट हुआ था। वहीं पानीपत के जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल सिंह को पेपर आउट होने की कोई जानकारी ही नहीं थी। यह कोई पहली बार नहीं बल्कि सोमवार को परीक्षा में10वीं बार पेपर आउट हुआ है, ऐसे में सरकारी स्कूलों के शिक्षा स्तर का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।
मॉडल टाउन राजकीय स्कूल
दोपहर एक बजे बाहर आया पेपर
मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ विद्यालय में परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद ही पेपर बाहर खड़े लड़कों के फोन पर आ गया था। पेपर बाहर आते ही परीक्षा केंद्र की दीवारों के पास बाइक और कार खड़ी करके युवक उस पर चढ़े और नकल बनाकर केंद्र के अंदर फेंकते रहे।
बारी-बारी केंद्र पर जाकर भाई- बहन को देते रहे नकल
गांव जाटल के सरकारी स्कूल में परीक्षा शुरू होते ही बाहर खड़े लड़के नकल फेंकने लग गए थे। नकल फेंकने वालों को पुलिस कर्मी भी खड़े होकर देखते रहे। खेत में जाकर लड़के दीवारों पर चढ़कर आसानी से परीक्षा केंद्र के अंदर बारी-बारी जाते रहे और अपने भाई-बहन को नकल पकड़ाते रहे।