फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana Board Class 10 Maths paper leaked after 30 minutes

Panipat News: हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा में गणित का पेपर 30 मिनट बाद ही लीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Haryana Board Class 10 Maths paper leaked after 30 minutes
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं कक्षा का वीरवार को गणित का पेपर रहा। जिले के 71 परीक्षा केंद्रों पर करीब 15563 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जाटल गांव में पेपर शुरू होने के करीब 30 मिनट बाद ही बाहरी तत्वों के पास प्रश्नपत्र पहुंच गया। वे एक गाड़ी में बैठ कर प्रश्न हल करने में लगे हुए थे। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में उनके चाचा की ड्यूटी है। वे नकल की पर्ची उनको दे देंगे। बाहरी तत्व कैमरा देखकर गाड़ी लेकर भाग गए। वहीं कई केंद्रों पर जमकर नकल चली। बाहरी तत्वों ने खुद दीवारों और छतों पर चढ़ने की बजाय नकल अंदर पहुंचाने के लिए दूसरे रास्तों को अपनाया। जिला शिक्षा अधिकारी ने जाटल गांव में प्रश्न पत्र बाहर मिलने की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 12वीं कक्षा का राजनीतिक विज्ञान विषय का पेपर होगा। हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा वीरवार दोपहर बाद 12:30 बजे शुरू कराई। परीक्षार्थी 12 बजे से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी, राजकीय वमा विद्यालय सुताना, पीएमश्री राजकीय वमा विद्यालय जाटल और पीएमश्री राजकीय कन्या सीसे स्कूल मॉडल टाउन स्थित परीक्षा केंद्र का मौका देखा। लोहारी, सुताना व मॉडल टाउन के परीक्षा केंद्र पर बाहरी तत्व दूर-दूर तक नजर नहीं आए। सुताना केंद्र पर पुलिस गश्त करती नजर आई।
विज्ञापन


बॉक्स


जाटल केंद्र पर आधे घंटे बाद ही प्रश्न बाहर
जाटल गांव के केंद्र के पास कुछ बाहरी तत्व टोली में नजर आए। गांव की एक गली में खड़ी वैन में बाहरी तत्व पर्चियां बना रहे थे। उनसे अभिभावक की तरह बात की तो बताया कि उनके मोबाइल के व्हाट्सएप में गणित का प्रश्नपत्र आ चुका है। यह करीब आधे घंटे बाद ही मिल गया था। बाहरी तत्वों ने बताया कि केंद्र में उनके चाचा की ड्यूटी है। वे नकल की पर्ची उनको दे देंगे। ऐसे में उनके नजदीकी परीक्षार्थी के पास नकल आसानी के साथ पहुंच जाएगी। दूसरे युवक ने कहा कि चाचा भी बहुत चालाक हैं। बाहर से नकल ले लेता हैं और अंदर जाकर उन्हें फाड़ देते हैं। उनका कैमरे से फोटो लेने का प्रयास किया तो वे समझ गए और गाड़ी लेकर भाग गए। केंद्र की चहारदीवारी ऊंची होने के कारण कोई भी बाहरी तत्व दीवार फांदकर अंदर नहीं जा सका। केंद्र के आसपास कोई पुलिसकर्मी भी नजर नहीं आया। प्रवेश द्वार एक चौकीदार बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया-
सांख्यिकी के सवाल आसान लगे

आज का गणित पेपर संतुलित था। अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी पर आधारित थे। त्रिकोणमिति और सांख्यिकी के सवाल आसान लगे, लेकिन दो प्रश्न थोड़े कठिन थे। समय प्रबंधन सही रहा, इसलिए पूरा पेपर हल कर पाया।
- वंश कुमार।

मध्यम था पेपर का स्तर

पेपर का स्तर मध्यम था। केस स्टडी आधारित प्रश्न सोचने पर मजबूर करने वाले थे। बीजगणित के प्रश्न सरल थे, परंतु ज्यामिति में एक प्रश्न उलझाने वाला लगा। कुल मिलाकर तैयारी के अनुसार पेपर अच्छा गया।
- रोहन।

आंतरिक विकल्पों से मिली मदद

गणित का प्रश्नपत्र उम्मीद से आसान था। आंतरिक विकल्पों ने काफी मदद की। अधिकांश प्रश्न सीधे और स्पष्ट थे। समय कम नहीं पड़ा। यदि अभ्यास नियमित किया हो तो अच्छे अंक आ सकते हैं।
- पिंकी रानी।

सभी प्रश्न हल करने का किया प्रयास

मुझे पेपर थोड़ा लंबा लगा, लेकिन कठिन नहीं था। रेखागणित और प्रायिकता के प्रश्न सरल थे। कुछ सवालों में अधिक गणना करनी पड़ी। फिर भी मैंने सभी प्रश्न हल करने का प्रयास किया।
- देव कुमार।



सीबीएसई परीक्षा अपडेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 17 फरवरी से सीबीएसई 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं जिले के 17 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। वीरवार को 12वीं के करीब 1600 परीक्षार्थियों ने भूगोल का पेपर दिया। दसवीं के छात्रों का कृषि, रिटेल जैसे विषयों का पेपर रहा। सीबीएसई परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई।





वर्जन-
सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल मुक्त रही। केंद्रों पर कड़ी निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। गांव जाटल के केंद्र पर पेपर लीक होने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed