{"_id":"67cb5666b4314bb3d10e65e0","slug":"haryana-board-10th-students-gave-hindi-paper-exam-was-peaceful-panipat-news-c-244-1-sknl1016-133323-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हरियाणा बोर्ड 10वीं के विद्यार्थियों ने दिया हिंदी का पेपर, शांतिपूर्ण रही परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हरियाणा बोर्ड 10वीं के विद्यार्थियों ने दिया हिंदी का पेपर, शांतिपूर्ण रही परीक्षा
विज्ञापन
पानीपत। सीबीएसई और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं जारी हैं। शुक्रवार को सीबीएसई 12वीं के विद्यार्थियों ने मास मीडिया स्टडीज और डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन की परीक्षा दी। वहीं हरियाणा बोर्ड में 10वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर रहा। हरियाणा बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को भी नकल पर काफी अंकुश देखने को मिला। शिक्षा बोर्ड और जिला शिक्षा विभाग के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की सतर्कता व प्रबंधों के चलते नकल के प्रयास नाकाम रहे। निरीक्षण के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। इस दौरान हरियाणा बोर्ड और जिला शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा के नोडल अधिकारी सुरेश बाल्याण ने बताया कि गत सप्ताह हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान प्रश्नपत्र आउट होने की घटना के बाद बोर्ड ने परीक्षा नियम सख्त किए हैं। शिक्षा बोर्ड ने केंद्रों पर सख्ती बढ़ा दी है। केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा से एक घंटा पहले तथा छात्रों को आधा घंटा पहले पहुंचने के निर्देश हैं।
आज इन विषयों की होगी परीक्षा
शनिवार को सीबीएसई 12वीं का गणित व अप्लाइड गणित विषय का पेपर होगा। हरियाणा बोर्ड में 10 मार्च को 12वीं कक्षा का इतिहास व जीवविज्ञान तथा 11 मार्च को 10वीं कक्षा का विज्ञान विषय का पेपर होगा। सीबीएसई की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से और हरियाणा बोर्ड की परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से शुरू होंगी।
विज्ञापन
वर्जन-
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान ऑब्जर्वर तथा उड़नदस्तों की टीमों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।