फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Aditi Tanwar of Panipat spoke to PM

Haryana: पानीपत की अदिति तंवर ने पीएम से की बात, पीएन ने युवाओं को निर्णायक बनने की दी सलाह

Mon, 29 Jan 2024 05:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 05:22 PM IST
सार

पानीपत की छात्रा के सवाल पर पीएम ने युवाओं को निर्णायक बनने की सलाह दी। बोले कि अनिर्णय और असमंजस की स्थिति खतरनाक है। खुद पर भरोसा होना जरूरी है। 

विज्ञापन
Haryana: Aditi Tanwar of Panipat spoke to PM
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

पानीपत के केआर मंगलम (द मिलेनियम) स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा अदिति के सवाल पर पीएम ने युवाओं को निर्णायक बनने की सलाह दी। इससे पहले अदिति ने प्रश्न पूछा कि लक्ष्य तय करने और विषय चुनने को लेकर असमंजस की स्थिति रहती है। इस पर पीएम ने कहा कि अनिर्णय की स्थिति हमेशा खतरनाक साबित होती है, इसलिए युवाओं को निर्णायक होना चाहिए। लक्ष्य चयन से पहले खुद को सभी कसौटियों पर तौल लें। इसके बाद अपने मार्ग से भटकें नहीं। व्यक्ति का खुद पर भरोसा होना जरूरी है।

विज्ञापन


परीक्षा पे चर्चा के दौरान पानीपत से ऑनलाइन सवाल पूछने वाली छात्रा अदिति ने बताया कि उसने कला संकाय को अपने विषय के रूप में चुना है। इस पर लोग उसे ताने मारते हैं, जिसे लेकर उलझन की स्थिति है। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि हकीकत यह है कि आपको अपने ऊपर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन


आपके सोचने-समझने में दुविधा है, इसलिए आप 50 लोगों को पूछते रहते हैं कि क्या करें? आप खुद को जानते नहीं हैं। इस कारण आप किसी एडवाइजर पर निर्भर रहते हो, फिर जो सलाह आपको ज्यादा सरल लगती है, आप उसी को स्वीकार कर लेते हो। मैं समझता हूं कि सबसे बुरी स्थिति कंफ्यूजन है। हमें अनिश्चितता से बचकर निर्णायक बचना चाहिए। मैं यह लेता तो अच्छा होता, वह लेता तो ज्यादा अच्छा होता, यह उलझन हमें बड़े संकट में डाल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed