{"_id":"5d3f61d98ebc3e6cda5e7cd4","slug":"hari-singh-coloney-panipat-problem-panipat-news-rtk508245834","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरि सिंह कॉलोनी में पहुंचे कमिश्नर, मेयर और एक्सईएन, 3 दिन में नाले का प्रोजेक्ट व 15 दिन में काम पूरा करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरि सिंह कॉलोनी में पहुंचे कमिश्नर, मेयर और एक्सईएन, 3 दिन में नाले का प्रोजेक्ट व 15 दिन में काम पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
पानीपत। नूरवाला स्थित हरि सिंह कॉलोनी का दौरा करते हुए निगमायुक्त ओम प्रकाश ,मेयर अवनीत कौर व अन्
- फोटो : panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरि सिंह कॉलोनी में 20 दिन से गंदा पानी भरा होने से 40 घरों में आई दरारों की खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को नगर निगम कमिश्नर, मेयर, एक्सईएन समेत तमाम अधिकारी हरि सिंह कालोनी और नूरवाला कॉलोनी में पहुंच गए। कमिश्नर ने मौके पर जाकर लोगों की बात सुनी और अमृत योजना के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जल्द समस्या का समाधान करने का आदेश दिए। कमिश्नर ने नूरवाला में निर्माणाधीन नाले की निर्माण सामग्री मानकों केे अनुरूप नहीं मिलने इस काम को रुकवा दिया गया। उन्होंने नाले को दोबारा बनाने का आदेश दिया गया।
18 दिन की डेडलाइन, तीन दिन में एस्टिमेट और 15 दिन में करना है समाधान
सोमवार की सुबह 11:30 बजे नगर निगम कमिश्नर ओम प्रकाश, मेयर अवनीत कौर, एक्सईएन राहुल पुनिया, जेई भूपेंद्र समेत अन्य अधिकारी कालोनी पहुंच गए। अमृत योजना के अधिकारियों को मौके पर बुलया गया। अमृत योजना के अधिकारियों के आने पर कमिश्नर ने कहा कि आपके पास 18 दिन का समय है। इसमें से तीन दिन के अंदर काम का एस्टिमेट तैयार करें और अगले 15 दिन में समस्या हल करें। 18 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर अमृत योजना के अधिकारियों को उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग पर ठेकेदार को दोबारा सड़क बनाने का दिया आदेश
कमिश्नर ने अन्य गलियों का दौरान करने के बाद नाले के निर्माण कार्य का जायजा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री की जांच की तो वह घटिया थी। इसके बाद कमिश्नर ने ठेकेदार को दोबारा गली बनाने का आदेश दिया। उन्होंने ठेकेदार को दोबारा गलत सामग्री का प्रयोग करने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
मेयर ने किया दौरा, मौके पर नहीं पहुंचे पार्षद
मेयर अवनीत कौर ने भी कालोनी का दौरा किया, लेकिन इस दौरान वार्ड-2 के पार्षद मौके पर नहीं पहुंचे, जबकि इस समस्या का समाधान कराने की प्राथमिक जिम्मेदारी उन्हीं की है, क्योंकि जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधित्व दिया है। मेयर अवनीत कौर ने लोगों की समस्या जानी और निगम अधिकारियों से कहा कि इतनी बार शिकायत करने पर कोई अधिकारी लोगों की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है, यह लापरवाही है।
- विधायक आते हैं और बस दौरा करके चले जाते हैं
हरि सिंह कॉलोनी निवासियों का कहना है कि उन्होंने गली के निर्माण कार्य और गंदे पानी की निकासी को लेकर ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा को कई बार शिकायत की, विधायक ने तीन बार कालोनी का दौरा भी किया। लोगों ने भाजपा से उनके क्षेत्र ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा को निशाने पर लेते हुए कहा कि विधायक ने तीन बार कालोनी को दौरा किया, लेकिन समस्या का समाधान तो दूर कोई अधिकारी झांकने तक नहीं आया। विधायक ने उनकी समस्या को अपनी समस्या समझा ही नहीं, ऐसे जनप्रतिनिधि क्या फायदा। सिर्फ दौरा करने से समस्या हल नहीं होती।
- कॉलोनी के दो घर के लोग कर चुके है पलायन
हरि सिंह कॉलोनी के दो परिवार इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए पलायन कर चुके है। उनके घरों में आज भी चार से पांच फुट पानी भरा हुआ है। उन्होंने पार्षद से भी शिकायत की लेकिन समस्या हल नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मकान को छोड़ने का फैसला किया। इस समस्या से पीड़ित से दो परिवार खुद का मकान छोड़कर किराए पर रहने को मजबूर है।
-: वर्जन:-
कॉलोनी में किया था दौरा, अधिकारियों को दिए सख्त आदेश
नूरवाला व हरि सिंह कॉलोनी का दौरा किया था, जहां पहुंच कर कॉलोनी निवासियों ने अपनी समस्या बताई। जिसके बाद अमृत योजना के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर 18 दिन का समय दिया है, अगर काम नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- अवनीत कौर, मेयर, नगर निगम पानीपत
15 अगस्त तक शुरू होने की संभावना
नूरवाला में ज्यादा समस्या गंदे पानी की निकासी की मिली। वहां के नाले जाम मिले। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को उन्हें उखाड़कर सफाई करने के बारे में कहा और अमृत योजना के अधिकारियों को जल्द काम शुरू करने का आदेश दिया। 15 अगस्त के बीच काम शुरू हो जाएगा। -ओम प्रकाश, आयुक्त, नगर निगम कमिश्नर, पानीपत
फाइल नंबर 28 का जोड़मैंने पानी निकालने के लिए लगवा रखा है ट्यूबवैल- विधायक
फोटो संख्या- 56
हरि सिंह कॉलोनी व नूरवाला में बने तालाब में मैंने एक ट्यूबवैल पानी निकालने के लिए लगवा रखा है। जितना पानी ट्यूबवैल निकालता है उससे कई गुणा ज्यादा पानी तालाब में गिर जाता है। नूरवाला में करोड़ों रुपये से बनने वालों नाले का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने का आदेश दे दिया है। वहीं बंद पड़े नाले की सफाई के भी आदेश दिया है।
महिपाल ढ़ांडा, विधायक, हल्का ग्रामीण, पानीपत