{"_id":"66ef72a4ede9f2ad8802d014","slug":"half-yearly-examinations-will-start-after-two-days-department-geared-up-panipat-news-c-244-1-sknl1016-124690-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दो दिन बाद शुरू होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं, विभाग ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दो दिन बाद शुरू होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं, विभाग ने कसी कमर
विज्ञापन
पानीपत। राजकीय विद्यालयों में छठी से 12वीं कक्षा तक के लिए अर्ध-वार्षिक परीक्षाएं 24 सितंबर से शुरू होंगी। अर्धवार्षिक परीक्षाओं के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, शिक्षा विभाग ने जिलास्तर पर प्रश्न-पत्र छपवाने के निर्देश के बाद जिला शिक्षा विभाग प्रश्न-पत्रों को तैयार करवा रहा है। अर्धवार्षिक परीक्षाओं के आयोजन को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से डेटशीट जारी की जा चुकी है।
यह परीक्षा 24 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 11वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 सितंबर से जबकि छठी से 10वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं के आयोजन को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह बना हुआ है। परीक्षा की तैयारी के लिए निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व विद्यालय मुखिया को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। इसके लिए डेटशीट भी सभी स्कूलों में शेयर कर दी गई है।
डीईओ ने बैठक ले जारी किए जरूरी निर्देश
अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं। जिले में छठी से 12वीं कक्षा के करीब 45 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। अर्धवार्षिक परीक्षा के अंक अवसर एप पोर्टल पर अपलोड करवाने की जिम्मेदारी विद्यालय मुखिया की सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
वर्जन-
छठी से 12वीं कक्षा तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। वहीं, संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों व अन्य शिक्षा अधिकारियों की बैठक ले परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे इस परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयारी करें। परीक्षा से विद्यार्थी का सही मूल्यांकन होगा।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।