फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   haidrabad, compny, chota bhim,kambal,shop, chapa

हैदराबाद की कंपनी ने छोटा भीम छपे कंबल बेचने वाले दुकानों पर मारा छापा

Sun, 25 Dec 2016 12:36 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Sun, 25 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
haidrabad, compny, chota bhim,kambal,shop, chapa
oop - फोटो : amar ujala
हैदराबाद की कंबल बनाने वाली ग्रीन गोल्ड एनिमेशन छोटा भीम कंपनी ने पानीपत के कंबल मार्केट स्थित चार दुकानों पर छापा मारकर डुप्लीकेट मार्का बने कंबल बरामद किए हैं। पानीपत में इस तरह के कंबल बनाने वाली फैक्ट्री की भी पहचान कर ली गई है। कंपनी ने करीब एक हजार कंबलों को जब्त किया है। इनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोप है कि दुकानदार कंबलों को दस प्रतिशत रेट में ही बेच रहे थे। इस दौरान बाजार में हड़कंप मच गया। कई दुकानें तक बंद हो गईं। कंपनी को दुकानदारों के विरोध के चलते पुलिस की मदद लेनी पड़ी। कंपनी ने आरोपी चारों दुकानदारों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हैदराबाद की ग्रीन गोल्ड एनिमेशन छोटा भीम कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने नवलीन के नेतृत्व में लोकल कमिश्नर नीलम के साथ शनिवार दोपहर बाद करीब दो बजे शहर के कंबल बाजार स्थित एक दुकान पर छापा मारा। कंपनी की टीम ने दुकान से छोटा भीम छपे कंबल बड़ी संख्या में बरामद किए। टीम ने इन सब को जब्त कर लिया। कंपनी के प्रतिनिधि दल के अपनी पहचान बताने के बाद कंबल बाजार में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। टीम ने इसके बाद तीन अन्य दुकानों से इसी तरह के कंबल बरामद किए। कंपनी की कार्रवाई देख दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। वे कार्रवाई को गलत बात रहे थे। इसके बाद कंपनी की टीम ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और कंपनी की लीगल कार्रवाई होने की जानकारी देकर दुकानदारों को शांत किया।
विज्ञापन

शहर में कंबल बनाने वाली एक फैक्ट्री की पहचान की
कंपनी के प्रतिनिधि अधिकारी नवलीन ने बताया कि आरोपी दुकानदारों ने बताया कि उनको छोटा भीम छपे कंबलों की कोई जानकारी नहीं है। ये कंबल बच्चों के लिए प्रयोग किए जाते हैं और वे शहर के एक सेक्टर स्थित एक फैक्ट्री से कंबल लेकर आते हैं। कंपनी की टीम ने उस फैक्ट्री की पहचान कर ली है। चारों दुकानदारों समेत फैक्ट्री मालिक के खिलाफ दिल्ली में कार्रवाई की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉपी राइट और ट्रेड मार्क का मामला
कंपनी के प्रतिनिधि अधिकारी नवलीन ने बताया कि कंबलों में कॉपी राइट और ट्रेड मार्क का मामला है। बच्चों के लिए इस मार्का का कंबल बनाने वाली कंपनी ग्रीन गोल्ड एनिमेशन छोटा भीम हैदराबाद में है। कंपनी का माल पानीपत में नहीं आता, लेकिन कंपनी के मार्का को लगाकर कुछ लोग कंपनी का नाम खराब कर रहे हैं। बाजार से बरामद कंबल की क्वालिटी अपेक्षाकृत बेहद खराब है। इसके प्रयोग से बच्चों को त्वचा से संबंधित रोग भी हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी के कंबल की तय कीमत करीब दो हजार रुपये है। जबकि पानीपत के बाजार में कंबल 200 या 300 रुपये में ही बेचा जा रहा था।

कंपनी की सूचना पर पानीपत के कंबल बाजार स्थित चार दुकानों से कंपनी मार्का लगे हजारों कंबल बरामद किए हैं। कंपनी के एक कंबल की कीमत दो से ढाई हजार रुपये है, जबकि बाजार में दो सौ से तीन सौ रुपये में बेचा जा रहा था। पानीपत बाजार से करीब बीस लाख की कीमत के एक हजार कंबल बरामद किए हैं। इनके खिलाफ दिल्ली कोर्ट में कार्रवाई कराई जाएगी।

नवलीन सिंह, प्रतिनिधि प्रभारी, ग्रीन गोल्ड एनिमेशन, हैदराबाद।

हैदराबाद की एक कंपनी के प्रतिनिधि ने कंबल बाजार से कुछ कंबल बरामद किए हैं। इन कंबलों पर कॉपी राइट एक्ट के तहत डुप्लीकेट बनाने के आरोप लगाए हैं। मुझे कंपनी की टीम ने सूचना दी थी। मैंने मौके पर जाकर दुकानदारों को शांत किया।
सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed