{"_id":"67a51f87bc434e8b740d1705","slug":"had-sent-to-america-with-loan-on-sons-insistence-panipat-news-c-18-1-knl1010-575669-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बेटे की जिद पर कर्ज लेकर भेजा था अमेरिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बेटे की जिद पर कर्ज लेकर भेजा था अमेरिका
विज्ञापन
सनौली । रिशपुर गांव के जयभगवान ने अपने बेटे अनुज की अमेरिका जाने की जिद पूरी करने के लिए 40 लाख रुपये रिश्तेदारों से उधार लिए थे। उसने पत्नी के जेवर तक बेच दिए। बेटा अनुज एक साल से अमेरिका जाने की जिद कर रहा था।
जय भगवान ने चार माह पहले एजेंट को 40 लाख रुपये दिए थे। बेटा विदेश तो पहुंच गया लेकिन उसे वहां पहुंचने के लिए दुबई में प्रवास करने के साथ ही पनामा के जंगलों में भी भटकना पड़ा। जयभगवान ने बताया कि अनुज को पहले दुबई ले जाया गया। वहां उसे एक माह रखा गया। फिर उसे कोलंबिया होते हुए पनामा के जंगलों में भेजा गया।
पिता ने बेटे के प्रवास की दर्द भरी कहानी बयां करते हुए कहा कि यात्रा के दौरानउसको एक माह तक सांप व जहरीले कीटों के बीच खतरनाक जंगल में रहना पड़ा। उसको नाव से खतरनाक नदी पार करनी पड़ी।
विज्ञापन
फिर उसको मैक्सिको भेजा गया। वहां वह पुलिस की नजर से बचते हुए एक माह तक रहा। एजेंट ने किसी तरीके से दिसंबर के पहले सप्ताह में उसको अमेरिका-मैक्सिको की दीवार से अमेरिका में छलांग लगवा दिया। अमेरिका जाते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
पांच दिन बाद उसको जेल से निकालकर वापस भारत डिपोर्ट कर दिया गया। ऐसे में अनुज व उसके परिवार के बेहतर भविष्य के सपने चकनाचूर हो गए।