फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gymnasiums built in rural areas are dilapidated due to lack of maintenance

Panipat News: ग्रामीण अंचल में बनवाई व्यायामशालाएं, रखरखाव के अभाव में खस्ताहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Gymnasiums built in rural areas are dilapidated due to lack of maintenance
पानीपत। सरकार ने ग्रामीण अंचल के गांवों में करोड़ों रुपये खर्च कर व्यायामशालाएं तो बनवाई लेकिन रखरखाव के अभाव में ये अब खस्ताहाल चुकी हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने बुधवार को बिहोली, मतरौली, जौरासी खास जीतगढ़, शिमला गुजरान और डिकाडला की व्यायामशालाओं का निरीक्षण किया। जिनमें अनियमितताएं मिली।
विज्ञापन

खामियों की वजह से इनमें किसी भी खिलाड़ी या ग्रामीण का आना जाना तक नहीं पाया गया। इस चेकिंग कार्रवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम से उप-निरिक्षक राज सिंह और सहायक उप निरीक्षक राजकमार गुप्तचर इकाई शामिल रहे। टीम ने जांच में पाया कि व्यायामशाला बिहोली का ग्राउंड खराब हालत में मिला। जगह-जगह जंगली पौधे मिले। व्यायामशाला के कमरे और शौचालय खराब हालत में मिले। वाटर हारवेस्ट सिस्टम से स्लैप गायब मिला। जो हादसे का कारण बन सकता है। बिजली पानी की व्यवस्था नहीं मिली। जिम के हालात भी खस्ताहाल मिले। व्यायामशाला गांव से काफी दूर है। इसलिए इसमें कोई भी नहीं आता।
विज्ञापन

शिमला गुजरान व्यायामशाला का गेट टूटा मिला। इसके ऊपर पार्क एवं व्यायामशाला स्वर्ण जयंती हरियाणा का कोई बोर्ड नहीं लगा मिला। इसका भी ग्राऊंड उबड-खाबड मिला। यहां जंगली पौधेे उगे मिल। व्यायामशाला में सामान रखने के लिए कोई भी कमरा नही मिला। शौचालय बहुत खराब हालत में मिले। योगा शेड के अंदर का फर्श टूटा मिला। चारों तरफ का ट्रेक कच्चा मिला। बिजली पानी की कोई सुविधा नहीं मिली। इसमें योगा व अन्य खेल के लिए किसी का आना जाना नहीं मिला। इस व्यायामशाला में कोई भी योगा ट्रेनर नहीं आना मालूम हुआ। देख-रेख न होने के कारण यहां शौचालय, बिजली, पार्क जैसी कोई सुविधा मौके पर नजर नहीं आई। बच्चों के लिए जिम व अन्य सामान की कोई सुविधा नहीं मिली। जीतगढ़ और जौरासी सर्फ खास व्यायामशाला का तो मेन गेट का दरवाजा गायब मिला। गेट के ऊपर पार्क एवं व्यायामशाला स्वर्ण जयंती हरियाणा को बोर्ड नहीं पाया गया। व्यायामशाला का ग्राउंड व ट्रैक खराब हालत में मिले। यहां बिजली पानी की कोई सुविधा नहीं है व ग्रामवासियों के लिए जिम व पार्क की सुविधा भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिकाडला की व्यायामशाला की तालाब के तरफ दीवार गिरी मिली। शौचालय खराब हालत में मिले जिनका समान टूटा हुआ था। बिजली पानी की कोई सुविधा नहीं मिली। ग्रामवासियों के लिए जिम व पार्क की सुविधा भी नहीं मिली। इसी प्रकार व्यायामशाला गांव मतरौली में गेट के ऊपर पार्क एवं व्यायामशाला स्वर्ण जयंती हरियाणा को बोर्ड नहीं पाया गया। ग्राउंड भी उबड-खाबड मिला। जंगली पौधे व झाड़ियां उगी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed