फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   gym trainer hanged himself

जिम ट्रेनर ने फांसी का फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
gym trainer hanged himself
जौरासी सर्फ खास के रहने वाले जिम ट्रेनर कुलदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। मृतक के पिता ने बताया कि कुलदीप गांव में ही जिम चलाता था। वह मां को अपने मामा के यहां एक कार्यक्रम में छोड़ने के बाद वापस गांव आया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे उसकी पत्नी की आंख खुली तो कुलदीप का शव बच्चों के लिए बनाए गए झूले पर लटका हुआ था। पिता ने आरोप लगाया है कि बेटे ने हनी ट्रैप से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। जांच अधिकारी एएसआई रामेश्वर का कहना है कि मृतक के पिता धर्मपाल के बयान पर विनोद, सोमदत्त, सुरेश व महिला रेनू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धर्मपाल गौतम ने बताया कि सितंबर 2019 को कुलदीप की फेसबुक आइडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट का मैसेज आया था। यह मामला 28 जनवरी तक चला। हनीट्रैप गिरोह ने कुलदीप पर 28 जनवरी 2020 को पानीपत माडल टाउन थाना में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। मामले में गांव का ही एक व्यक्ति भी शामिल है। समालखा के जौरासी रोड पर दवा फैक्ट्री के सामने उक्त आरोपी ने अपना कार्यालय खोल रखा है। वहां सुरेश तांत्रिक पानीपत, सोमदत्त सिवाह व बेटे पर केस दर्ज कराने वाली महिला कई बार मिले। 15 फरवरी को वकील के चैंबर में मामले को निपटाने की एवज में उनसे साढ़े पंद्रह लाख रुपये भी लिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला ने शपथ पत्र देकर डीएसपी के सामने बयान दर्ज कराए, लेकिन लॉकडाउन की वजह से कोर्ट में बयान न हो सके। अब उक्त गिरोह द्वारा बयान बदलने की धमकी दी जा रही थी। साथ ही खेत में जाते समय भी बाहरी युवकों को लाकर रास्ता रोककर उसके बेटे के साथ झगड़े का प्रयास किया गया। साजिशन दुष्कर्म का केस दर्ज कराने, बयान बदलने की धमकियों से परेशान होकर ही उसके बेटे ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed