फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   GVM students won four gold medals in Wushu

Panipat News: वुशू में जीवीएम के छात्रों ने झटके चार स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
GVM students won four gold medals in Wushu
पानीपत (वि)। समालखा की चांद स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित पांचवीं पैनिक स्लाॅट जूनियर वुशू चैंपियनशिप में जीवीएम इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने परचम लहराया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक राधेश्याम जांगड़ा ने सभी विजयी विद्यार्थियों को बधाई दी है। विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र लक्ष्य, कक्षा 11 के छात्र श्लोक, कक्षा छह की छात्रा दीक्षा व प्रियांशी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं कक्षा सात के छात्र नितिन व कक्षा छह के छात्र रोहन व रौनक ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। विजेताओं ने इस सफलता का श्रेय अपनी लगन, कोच रीना व मोहित के मार्गदर्शन तथा जीवीएम इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग को दिया। इनमें से चार खिलाड़ियों का चयन हिसार में होने वाली स्टेट लेवल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रधानाचार्या पम्मी ठकराल व उप प्रधानाचार्या मीनाक्षी बरतवाल ने कहा कि विद्यालय हर प्रकार से अपने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed