फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Guruji is counting the achievements of schools

Panipat News: स्कूलों की उपलब्धियां गिना रहे गुरुजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Guruji is counting the achievements of schools
पानीपत। निजी स्कूलों की तर्ज पर राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए शहर में होर्डिंग लगाकर प्रचार करना शुरू कर दिया है। गुरुजी घर-घर दस्तक देकर स्कूलों की उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल प्रदेश सहित जिले के राजकीय स्कूलों में नए सत्र में दाखिले के लिए प्रवेश उत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिले को ड्रॉपआउट मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा के नेतृत्व व मार्गदर्शन में विशेष नामांकन अभियान चला रहे हैं। इस दौरान शिक्षकों द्वारा राजकीय स्कूलों की वर्षभर की उपलब्धियां और गतिविधियां बताई जा रही हैं ताकि अभिभावकों को दाखिले के लिए प्रेरित कर सकें।
विज्ञापन

नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी भी विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं बच्चों को मिलने वाली प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा प्रतिभाशाली छात्र भी ग्रामवासियों को सरकारी विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शिक्षा विभाग ने गत वर्ष की तुलना में नामांकन संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




23 मार्च से शुरू हुआ था प्रवेश उत्सव कार्यक्रम
निर्देशानुसार प्रवेश उत्सव कार्यक्रम 23 मार्च से शुरू किया गया था जो 30 अप्रैल तक चलेगा। जिले में इसका आगाज कस्बा मतलौडा से हुआ था। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा व खंड शिक्षा अधिकारी मनीष गुप्ता के नेतृत्व में प्रवेश उत्सव के तहत नामांकन अभियान शुरू किया गया।



आज से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया
राजकीय विद्यालयों में एक अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। एक अप्रैल को ही वार्षिक परिणाम जारी किया जाएगा। विभाग ने अप्रैल में ही कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं। राजकीय विद्यालयों को बच्चों की दाखिला रिपोर्ट 11 अप्रैल तक भेजनी होगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा आयोग परियोजना परिषद ने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। दाखिला प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। 10वीं के परीक्षा परिणाम के बाद ही विद्यार्थियों का फाइनल दाखिला होगा तब तक कक्षा 11वीं में प्रोविजनल एडमिशन मिलेगा।
राजकीय विद्यालयों में दी जा रहीं सुविधाएं :
प्रवेश उत्सव के दौरान शिक्षक अभिभावकों को राजकीय स्कूलों में मनाए जाने वाले जॉयफुल सैटरडे, सुपर-100, पीटीएम, पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिलने वाली मुफ्त वर्दी, पुस्तकें, स्कूल बैग, स्टेशनरी, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, अनुसूचित जाति के कक्षा छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त साइकिल सुविधा, मेधावी विद्यार्थियों के लिए कई प्रकार की छात्रवृत्ति सुविधा, मिड-डे मील, विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना, एफएलएन कार्यक्रम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ई-अधिगम योजना सहित अन्य चीजों के बारे में जानकारी देंगे।



गत वर्ष छह प्रतिशत बढ़ी थी छात्र संख्या
जिले में 418 राजकीय स्कूल हैं, जिनमें से सत्र 2024-25 में एक लाख नौ हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले वाले सत्र में राजकीय स्कूलों में छात्र संख्या एक लाख तीन हजार 191 थी। ऐसे में राजकीय स्कूलों में छात्र संख्या 6.04 प्रतिशत बढ़ी है। इसको लेकर विभाग ने प्रवेश उत्सव कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग का प्रयास छात्र संख्या को 1.30 लाख से अधिक करने का है।




वर्जन-
राजकीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं। ताकि विद्यार्थियों का दाखिला राजकीय स्कूलों में करवाया जा सके। राजकीय स्कूलों में भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दी जाती है। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आगाज 23 मार्च से हुआ था। उम्मीद है कि इस बार राजकीय स्कूलों में पहले की अपेक्षा छात्र संख्या में इजाफा होगा और जिला जीरो ड्रॉपआउट होगा।

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed