फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gurbani recited in Gurudwaras, delighted with Kirtan

Panipat News: गुरुद्वारों में सुनाई गुरबाणी, कीर्तन से किया निहाल

Thu, 06 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 06 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gurbani recited in Gurudwaras, delighted with Kirtan
गुरुद्वारा मॉडल टाउन में गुरुबाणी सुनाता पंजाब से पहुंचा जत्था। संवाद
पानीपत। गुरुघरों में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर बुधवार को कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही और मॉडल टाउन स्थित गुरु रामदास सिंह सभा की ओर से समागम किया गया। यहां रागी जत्थों ने गुरु की शिक्षाओं के बारे में बताया। इसके साथ लंगर बरताया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा पहली पातशाही में गुरु पर्व पर दो दिवसीय कार्यक्रम का बुधवार को अंतिम दिन रहा। जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा के गुरु तेग बहादुर हाॅल में कीर्तन दरबार सजाया गया। ढाडी जत्था बीबी राजवंत कौर खालसा पंजाब और रागी जत्था बीबी असमीत कौर और सहज कौर लुधियाना गुरुद्वारा पहुंचीं। उन्होंने शबद कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी बलविंद्र ने गुरुनानक देव के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसाइटी की ओर से गुरबाणी और सत्संग किया गया। रात को दीवान कार्यक्रम किया। यह रात्रि साढ़े सात से साढ़े नौ बजे चला। इसमें सिख मशीनरी कॉलेज पानीपत के बच्चों ने प्रस्तुति दी। इसके साथ गुरु लंगर अटूट बरताया जाएगा। गुरुद्वारा में 9 नवंबर को अमृतसंचार किया जाएगा।
विज्ञापन



मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा गुरु रामदास सिंह सभा द्वारा गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व पर कीर्तन समागम किया गया। मंच संचालन सरदार हरविंदर सिंह लाडी ने किया। समाज के लोगों ने गुरुद्वारा में अरदास की। गुरुद्वारा में पंथ के महान कीर्तनी राग कला सम्राट गुरमीत सिंह शांत ने गुरबाणी द्वारा संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा कमेटी द्वारा समूह संगतों के लिए लंगर का प्रबंध किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरचरण सिंह धम्मू, शेर सिंह बाजवा, हरजिंदर सिंह दिलवरी, जोगिंदर सिंह चावला, विक्रम जीत सिंह धम्मू व कुलवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा मॉडल टाउन में गुरुबाणी सुनाता पंजाब से पहुंचा जत्था। संवाद

गुरुद्वारा मॉडल टाउन में गुरुबाणी सुनाता पंजाब से पहुंचा जत्था। संवाद

गुरुद्वारा मॉडल टाउन में गुरुबाणी सुनाता पंजाब से पहुंचा जत्था। संवाद

गुरुद्वारा मॉडल टाउन में गुरुबाणी सुनाता पंजाब से पहुंचा जत्था। संवाद

गुरुद्वारा मॉडल टाउन में गुरुबाणी सुनाता पंजाब से पहुंचा जत्था। संवाद

गुरुद्वारा मॉडल टाउन में गुरुबाणी सुनाता पंजाब से पहुंचा जत्था। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed