फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Guests announced donation of Rs 34 lakh for the Gaushala.

Panipat News: गोशाला के लिए मेहमानों ने की 34 लाख देने की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Guests announced donation of Rs 34 lakh for the Gaushala.
पानीपत। कर्मयोगी श्रीकृष्ण गोशाला सिवाह का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। यहां मेहमानों ने जमकर धन वर्षा की और करीब 34 लाख रुपये देने की घोषणा की। अकेले पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

गोशाला में आयोजित समारोह में मुख्यातिथि पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर प्रयासरत है। हरियाणा गोसेवा आयोग के माध्यम से निरंतर गोशालाओं की मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोसेवा से बढ़कर कोई भी सेवा नहीं है और सभी लोगों को गायों की सेवा अवश्य करनी चाहिए। गोशाला के संस्थापक एवं सरपंच प्रतिनिधि आर्य रणदीप कादियान, प्रधान रविंद्र कादियान, उपप्रधान मनोज गोयत, सचिव राजबीर सिंह कादियान, कोषाध्यक्ष प्रवीन शर्मा व सह सचिव सोमदत्त शर्मा ने मेहमानों का स्वागत किया और उनको पगड़ी पहना व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इससे पहले गोशाला में हवन किया। जिसमें गांव के मौजिज लोगों ने
विज्ञापन


विधायक समेत सभी मेहमानों ने की घोषणा
विधायक महीपाल ढांडा ने गाेशाला में शेड या अन्य किसी निर्माण कार्य के लिए करीब 21 लाख की राशि देने की घोषणा की। भाजपा नेता एवं उद्योगपति विजय जैन गोशाला में पांच लाख रुपये की राशि दी। उन्होंने यहां हर वर्ष पांच लाख की राशि देने की घोषणा की। विजय जैन ने कुछ माह पहले भी 2.21 लाख की राशि गोशाला को दी थी। गोशाला के संस्थापक एवं सरपंच प्रतिनिधि रणदीप कादियान ने 2.51 लाख और गोशाला प्रधान रविंद्र कादियान ने एक लाख रुपये दिए। कांग्रेस नेता महेंद्र कादियान ने 2.51 लाख रुपये दिए। उन्होंने इसी वर्ष दो लाख पहले भी दिए थे। कांग्रेस नेता एवं जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र अहलावत ने एक लाख रुपये दिए। इनके अलावा अनेकों लोगों ने गोशाला में सहयोग राशि भेंट की। समारोह में पैप्सी एंड पार्टी के कलाकारों ने भजनों व रागनियों से लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता महिपाल सूबेदार, किसान नेता जयकरण कादियान व जयदीप कादियान नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed