फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Guard beaten up after getting scratched in car

कार में खरोंच लगने पर गार्ड को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
Guard beaten up after getting scratched in car
इसराना। डाहर टोल पर तेज रफ्तार में कार निकालने पर बैरिकेड गिर गया। इससे कार में खरोंच आ गई। इस पर कार सवार युवकों ने कार सिक्योरिटी गार्ड को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। टोल स्टाफ ने किसी तरह सिक्योरिटी गार्ड को बचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पूठर निवासी सिक्योरिटी गार्ड प्रवीण कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पौने सात बजे टोल की लेन नंबर पांच पर बैरियर हटाकर कार निकल रहे थे। उसी वक्त पानीपत की तरफ से एक कार तेज रफ्तार से आई और पहली गाड़ी के लिए उठे बैरियर से ही कार निकलाने का प्रयास किया लेकिन बैरियर गिर गया। इससे कार पर खरोंच आ गई। कार सवार युवक बाहर आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद दो से तीन कार में सवार होकर करीब 18 से 20 युवक आए, उन्होंने भी मारपीट शुरू कर दी। सभी युवक हथियारों से लैस थे। टोल स्टाफ ने बीच बचाव कर उसे छुड़वाया। युवक जाते वक्त जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। पुलिस का कहना है कि कार के नंबरों के आधार पर आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed