{"_id":"66fb49022909059b4e0822c4","slug":"gt-road-will-be-widened-by-rs-18-crore-nhi-team-visited-panipat-news-c-244-1-pnp1004-125180-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जीटी रोड 18 करोड़ से होगा चौड़ा, एनएचआई टीम ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जीटी रोड 18 करोड़ से होगा चौड़ा, एनएचआई टीम ने किया दौरा
विज्ञापन
पानीपत। शहर में एलिवेटिड पुल के नीचे से गुजरने वाले जीटी रोड को चौड़ा करने का काम अक्टूबर माह में शुरू हो सकता है। नेशनल हाईवे ऑफ अथॉरिटी ने इसके लिए करीब 18 करोड़ का टेंडर अलॉट कर दिया है। इसमें जीटी रोड और सर्विस लेन के बीच में बने फुटपाथ के नीचे वाले नाले को दुकानों के साथ शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, एलिवेटिड पुल के नीचे से ग्रिल को भी हटाकर पीछे किया जाएगा। इससे जीटी रोड में 3.5 मीटर से लेकर 5.5 मीटर की चौड़ाई बढ़ेगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर सोमवार को एनएचआई अंबाला की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। वहीं, जीटी रोड को चौड़ा करने के काम में बाधा बनने वाले अतिक्रमण को हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम और पुलिस प्रशासन की होगी। जीटी रोड के चौड़ा होने के बाद शहर के लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि ये प्रोजेक्ट करीब दो साल से लंबित है। कभी बजट पास न होने तो कभी विभागों के बीच असमंजस की कमी से ये प्रोजेक्ट लंबित था। पिछले महीनों एनएचआई की ओर से इसका टेंडर लगाया गया। जिस पर अब काम शुरू होने की संभवना बन गई है। माना जा रहा है कि आचार संहिता के पूरा होने के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। इससे पहले एलएंडटी और एनएचआई ने जीटी रोड पर कट खोलने का काम किया।
बता दें कि शहर में दिल्ली से पानीपत आते हुए गोहाना रोड से लेकर सचिवालय तक जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर भी जीटी रोड के दूसरी ओर सबसे ज्यादा जाम लगता है। जीटी रोड के चौड़ा होने की वजह से शहर के लोगों को जाम से काफी राहत मिलेगी। इसमें नगर निगम अतिक्रमण हटाने का काम करेगा तो बिजली निगम प्रोजेक्ट के बीच में आने वाले खंभे हटाएगा। इससे सर्विस लेन पर हुए अवैध कब्जे भी हट सकेंगे।